सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saiyaara Fame Director Mohit Suri Actor Ahaan Panday And Aneet Padda Next Movie Together

‘सैयारा’ फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मोहित सूरी की अगली फिल्म में अहान के साथ कौन होगी हीरोइन? सामने आया अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 15 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Mohit Suri Next Movie: निर्देशक मोहित सूरी और अभिनेता अहान पांडे ‘सैयारा’ के बाद दोबारा एक फिल्म साथ कर रहे हैं। अब इस फिल्म की एक्ट्रेस का नाम भी सामने आ चुका है। 

Saiyaara Fame Director Mohit Suri Actor Ahaan Panday And Aneet Padda Next Movie Together
डायरेक्टर मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म ‘सैयारा’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था। अब इस फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी और एक्टर अहान पांडे अगली फिल्म साथ कर रहे हैं। अब इस फिल्म की हीरोइन का नाम भी सामने आ चुका है। जानिए, कौन होगी मोहित सूरी की अगली फिल्म की हीरोइन?

Trending Videos

अहान पांडे के साथ रोमांस करेंगी ये हीरोइन? 
यश राज फिल्म्स ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि मोहित सूरी की फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, ‘मोहित के साथ काम करने का मतलब सिर्फ एक फिल्म बनाना ही नहीं होता है बल्कि यह एक अहसास है। फिल्म 'सैयारा' भी ऐसा ही प्रोजेक्ट था, जिसे हम हमेशा-हमेशा के लिए संजोकर रखेंगे। अब हम एक बार फिर साथ आए हैं। हमें इस बात की बेहद खुशी है कि अहान और अनीता हमारी इस फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन


(मोहित सूरी् और अक्षय विधानी के साथ अहान पांडे और अनीत पड्डा)

मोहित सूरी ने फिल्म को लेकर क्या कहा? 

अगली फिल्म की थीम के बारे में डायरेक्टर मोहित सूरी कहते हैं, ‘मेरे लिए हमेशा से लव स्टोरीज ही सबसे खास रही हैं। ऐसी कहानियां जो फीलिंग्स से भरी हों। प्यार को हमेशा पूरी शिद्दत से महसूस किया जाना चाहिए। शायद यही वजह है कि एक कहानीकार के तौर पर मेरा झुकाव इसी तरह की कहानियों की तरफ होता है। यह फिल्म इसी भावना को पूरी बेबाकी के साथ दिखाएगी।’

Saiyaara Fame Director Mohit Suri Actor Ahaan Panday And Aneet Padda Next Movie Together
अहान पांडे और अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
अहान पांडे और अनीत पड्डा के पास और भी प्रोजेक्ट्स हैं
वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे निर्देशक अली अब्बास जफर की एक्शन-रोमांस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अहान पांडे के साथ शरवरी वाघ, ऐश्वर्य ठाकरे, बॉबी देओल और जिमी शेरगिल भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं अनीत पड्डा भी एक फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed