फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salim Khan Birthday special know the unknow facts about writer and Javed akhtar friendship story

Salim Khan Birthday: जावेद के साथ से चमकी सलीम खान की किस्मत, ऐसे बनी इंडस्ट्री की कामयाब जोड़ी

Fri, 24 Nov 2023 08:25 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 24 Nov 2023 08:25 AM IST
विज्ञापन
Salim Khan Birthday special know the unknow facts about writer and Javed akhtar friendship story
सलीम खान - फोटो : अमर उजाला
सलीम खान हिंदी सिनेमा के स्क्रिप्ट राइटर ही नहीं मशहूर अभिनेता भी रहे हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता की थी। सलीम खान आज यानी 24 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। हिट स्क्रिप्ट के अलावा सलीम का इंडस्ट्री में कई कलाकारों को सुपरस्टार बनाने में भी अहम योगदान रहा है। आइये जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातों के बारे में...
विज्ञापन


400 रुपये में करते थे अभिनय
एक शादी समारोह में डायरेक्टर के. अमरनाथ की नजर सलीम खान पर पड़ी। के. अमरनाथ को सलीम की कद-काठी और चेहरा-मोहरा देख हीरो वाला लगा। डायरेक्टर उनके पास गए और उन्हें तुरंत अपने ऑफिस में आने को कहा। उस समय अमरनाथ ने सलीम को 400 रुपए सैलरी पर अभिनय करने का मौका दिया। शुरुआत में सलीम को छोटे-मोटे रोल मिले, लेकिन दर्शकोें का ध्यान अपनी ओर आकर्षित न कर सके। सलीम खान ने बतौर अभिनेता 14 फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal: शादी से पहले विक्की को पत्नी कटरीना से मिली थी धमकी, अभिनेता ने बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनी सलीम-जावेद की जोड़ी
सलीम और जावेद की मुलाकात 'सरहदी लुटेरे' की शूटिंग के दौरान हुई। जावेद उस जमाने के क्लैपर बॉय थे। जावेद सलीम के पक्के दोस्त बन गए और उन्होंने सलीम को लेखक बनने की सलाह दी। उनकी सलाह पर सलीम ने अभिनय छोड़ दिया और लेखक अबरार अलवी के सहायक बन गए। वहीं, जावेद कैफी आजमी के असिस्टेंट बन गए।

24 फिल्मों में किया साथ काम
इसके बाद सलीम और जावेद ने फिल्म 'हाथी मेरे साथी' की दमदार स्क्रिप्ट लिखी। यह फिल्म सुपर हिट रही और इसके बाद इस जोड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद 'सीता और गीता', 'यादों की बारात', 'जंजीर', 'मजबूर', 'हाथ की सफाई', 'दीवार', 'शोले', 'चाचा-भतीजा', 'त्रिशूल', 'डॉन', 'काला पत्थर', 'दोस्ताना', 'शान', 'क्रांति', 'शक्ति' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्में हमेशा के लिए यादगार बन गईं। सलीम-जावेद की जोड़ी ने करीब 24 फिल्मों में एक साथ काम किया। भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह जोड़ी सबसे कामयाब रही।

यह भी पढ़ें: Animal: बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंची 'एनिमल' की टीम, फिल्म की सफलता के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed