'भाई के हाथ में सिगरेट है'; एमएस धोनी के साथ सलमान खान की वायरल तस्वीर देख नेटिजन्स ने दिया रिएक्शन
Salman Khan and MS Dhoni: अभिनेता सलमान खान वीकएंड पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आए। दोनों के परिवार भी इस दौरान मौजूद थे। इनकी तस्वीर वायरल हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान और एमएस धोनी के बीच गहरी दोस्ती है। भाईजान के 60वें जन्मदिन की पार्टी में धोनी भी फैमिली के साथ पहुंचे थे। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इसके बाद अब कुछ और फोटोज सामने आई हैं। ये तस्वीरें सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने शेयर की हैं।
क्या सलमान के हाथ में दिखी सिगरेट?
वीकएंड पर सलमान खान और एमएस धोनी साथ में मस्ती करते दिखे। इस दौरान सलमान की दोनों बहनें अर्पिता खान और अलवीरा भी मौजूद थीं। वहीं, धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी नजर आईं। अलवीरा खान के पति यानी सलमान खान के जीजा और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रविवार रात यह फोटो साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'फैमिली एंड फ्रेंड्स'।
नेटिजन्स ने दिया पॉजिटिव रिएक्शन
सलमान खान और धोनी की फैमिली की इस ग्रुप फोटो पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। इस बीच नेटिजन्स ने सलमान खान के हाथ में सिगरेट नोटिस की। एक यूजर ने लिखा है, 'सलमान खान ने अब भी हाथ में सिगरेट थामी हुई है'। वायरल फोटो पर नेटिजन्स के पॉजिटिव रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अपने-अपने प्रोफेशन के दोनों दिग्गज एक साथ'। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान खान का यह पोज हमें बहुत पसंद है'। एक यूजर ने लिखा, 'थाला और भाईजान को साथ देखकर अच्छा लगता है'।
सलमान खान का वर्क फ्रंट
अभिनेता सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' है। सलमान खान इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। टीजर में भी वह चीनी सैनिकों से मुकाबला करते हुए नजर आए। फिल्म में चित्रांगदा सिंह को सलमान के अपोजिट कास्ट किया गया है। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।