फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan and Shahrukh Khan film Karan Arjun will be re released Globally in theatres on 22 November

Karan Arjun: एक साथ पर्दे पर दिखेंगे सलमान खान-शाहरुख खान, 'करण अर्जुन' इस दिन सिनेमाघरों में होगी री-रिलीज

Mon, 28 Oct 2024 01:04 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Oct 2024 01:04 PM IST
सार

अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म 'करण अर्जुन' को सिनेमाघरों में प्रशंसकों के लिए री रिलीज किया जा रहा है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की रिलीज डेट और फिल्म का टीजर साझा किया है।

विज्ञापन
Salman Khan and Shahrukh Khan film Karan Arjun will be re released Globally in theatres on 22 November
करण अर्जुन का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म 'करण अर्जुन' के डायलॉग और गानों को प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। मेकर्स ने फिल्म को रि-रिलीज करने की घोषणा की है। इस फिल्म को 22 नवंबर को फिर से रिलीज किया जाएगा। फिल्म का नया टीजर जारी हो चुका है।
विज्ञापन

Salman Khan and Shahrukh Khan film Karan Arjun will be re released Globally in theatres on 22 November
शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, beingsalmankhan
सलमान खान ने शेयर किया फिल्म का टीजर
सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म का नया टीजर सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'राखी जी ने सही कहा था फिल्म में, मेरे करण अर्जुन आएंगे। 22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में'। फिल्म को देखने के लिए सलमान खान और शाहरुख खान के प्रशंसक भी उत्साहित हैं।

Arshad Warsi: अरशद की इन पांच फिल्मों के आगे फ्लॉप रही 'बंदा सिंह चौधरी', अभिनेता की फिल्म का बैठा भट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan and Shahrukh Khan film Karan Arjun will be re released Globally in theatres on 22 November
करण-अर्जुन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
हिट फिल्म रही थी 'करण अर्जुन'
फिल्म में सलमान और शाहरुख खान के साथ काजोल, राखी, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी ने शानदार अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया। 1995 में आई इस फिल्म को पहली बार बड़े पर्दे पर लाया गया था। फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान को साथ में देखा गया था। फिल्म ने 76 हफ्तों तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था।

Nimrat Kaur: निमरत कौर का बड़ा कदम, पिता की जयंती पर किया वॉर मेमोरियल का उद्घाटन, बोलीं- सपना सच हो गया

विज्ञापन

Salman Khan and Shahrukh Khan film Karan Arjun will be re released Globally in theatres on 22 November
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
खलनायक बने थे अमरीश पुरी
इस फिल्म में अमरीश पुरी ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके किरदार का नाम दुर्जन सिंह था। फिल्म के डायलॉग को प्रशंसकों ने भी पसंद किया। पुनर्जन्म और बदला लेने पर आधारित यह फिल्म दो भाइयों, करण और अर्जुन की कहानी  है। जो पारिवारिक झगड़े के कारण अलग हो जाते हैं। भाग्य उन्हें उनके अगले जन्म में फिर से मिलाता है, जब वे न्याय और मुक्ति की तलाश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed