फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Cheers For Preity Zinta On Punjab Kings IPL Victory Netizens Remind His Viral Tweet From The Past

सलमान खान ने दी प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स को बधाई, फैंस को याद आया भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट

Tue, 14 Apr 2026 12:21 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 14 Apr 2026 12:21 AM IST
सार

Salman Khan Cheers For Preity Zinta: सलमान खान ने प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के लिए चीयर किया है। इसके बाद अब फैंस को उनका 12 साल पुराना ट्वीट यादा आया है। जानिए सलमान ने ऐसा क्या लिखा…

विज्ञापन
Salman Khan Cheers For Preity Zinta On Punjab Kings IPL Victory Netizens Remind His Viral Tweet From The Past
प्रीति जिंटा और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। अब सलमान ने अपनी दोस्त और अभिनेत्री प्रीति जिंटा को लेकर एक ट्वीट किया है, जो चर्चाओं में बना हुआ है। इस ट्वीट में सलमान ने एक्ट्रेस की आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की तारीफ की है। सलमान के इस ट्वीट के सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर उनका 12 साल पुराना ट्वीट भी वायरल है। 

विज्ञापन

सलमान ने की प्रीति जिंटा की टीम की तारीफ
सलमान खान ने आज प्रीति जिंटा को मेंशन करते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘शाबाश जिंटा, बधाई हो जिंटा, टीम अच्छा खेल रही है।’ जाहिर है कि सलमान खान ने यह ट्वीट प्रीति जिंटी की आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन को लेकर किया है। पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी है। 

विज्ञापन

 

 

फैंस बोले- टाइगर जिंटा है
सलमान खान का ये ट्वीट सामने आते ही नेटिजंस को भाईजान का 2014 का 12 साल पुराना ट्वीट याद आ गया। इसमें सलमान ने प्रीति जिंटा की टीम को लेकर सवाल किया था। 2014 में किए गए ट्वीट में सलमान खान ने लिखा था, ‘क्या प्रीति जिंटा की टीम जीत गई?’



अब नेटिजंस सलमान के इस नए ट्वीट को उनके पुराने ट्वीट से जोड़कर देख रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘12 साल बाद सीक्वल रिलीज हुआ। टाइगर जिंटा है।’ दूसरे ने कहा, ‘पहली बार इतना मजा आया कि उन्हें दोबारा करना पड़ा।’ एक यूजर ने कहा, ‘हमें GTA 6 से पहले सलमान का ट्वीट याद आ गया।’ एक कमेंट में लिखा था, ‘पंजाब कल नहीं खेला, वे आज भी नहीं खेल रहे हैं। लेकिन जिंटा के लिए सलमान का प्यार हर दिन बरकरार है।’





Salman Khan Cheers For Preity Zinta On Punjab Kings IPL Victory Netizens Remind His Viral Tweet From The Past
प्रीति जिंटा और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान-प्रीति जिंटा ने कई फिल्मों में किया काम
सलमान खान और प्रीति जिंटा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें रोमांटिक ड्रामा 'चोरी चोरी चुपके चुपके' (2001) और 'हर दिल जो प्यार करेगा' (2000) शामिल हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अगली बार 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। मार्च तक फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवां' था और कहा जा रहा था कि यह भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच गलवान घाटी में हुए वास्तविक संघर्ष पर आधारित है।

नई खबरों के अनुसार, न केवल शीर्षक बदला गया है, बल्कि फिल्म से चीन और गलवान घाटी के संदर्भ भी हटा दिए गए हैं और बड़े पैमाने पर रीशूटिंग चल रही है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं है।

Salman Khan Cheers For Preity Zinta On Punjab Kings IPL Victory Netizens Remind His Viral Tweet From The Past
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार हैं प्रीति जिंटा
वहीं प्रीति जिंटा भी बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार हैं। वह 'लाहोर 1947' और 'वाइब' नामक एक अन्य प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। 'वाइब' की आधिकारिक घोषणा प्राइम वीडियो के एक कार्यक्रम में की गई थी, जहां प्रीति अपने सह-कलाकार कुणाल खेमू के साथ दिखाई दीं।

वहीं, 'लाहोर 1947' में प्रीति के साथ सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed