फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan cryptic post amid student protest show off physique in gym photos

Salman Khan: सलमान ने दिया ट्रोलिंग का जवाब, जिम से फिट बॉडी की तस्वीर शेयर कर बोले 'जो डर गया वो मर गया'

Sat, 25 Jul 2026 08:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 25 Jul 2026 08:51 AM IST
सार

Salman Khan Photos: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिट बॉडी की तस्वीरें शेयर करके एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखी है। आइए जानते हैं क्या हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Salman Khan cryptic post amid student protest show off physique in gym photos
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच सलमान खान चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया था। इसके एक दिन बाद उन्होंने एक दूसरी पोस्ट करके विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से घर लौटने की अपील की। इसके साथ उन्होंने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। इस पर सलमान खान को काफी ट्रोल किया गया कि एक दिन में ऐसा क्या हुआ कि उनके सुर बदल गए। इस पर सलमान खान ने पोस्ट शेयर करके जवाब दिया है।
विज्ञापन

Salman Khan cryptic post amid student protest show off physique in gym photos
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान की पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर सलमान खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि सलमान खान जिम क्लब में हैं। वह अपनी फिट बॉडी दिखा रहे हैं। उन्होंने अपने सिर पर सफेद तौलिया रखा हुआ है। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'सलमान खान डर गया...हम्म.. जो डर गया वो मर गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan cryptic post amid student protest show off physique in gym photos
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
यूजर्स ने की सलमान की तारीफ
सलमान खान की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'सलमान भाई आपका कोई तोड़ नहीं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'भाई आप तो हमारे शेर हो, 10000 कुत्ते ऐसे ही भौकेंगे।' एक और यूजर ने लिखा 'भाई से बच के।' एक और यूजर ने लिखा 'आपकी ये पोस्ट देखकर कई लोग डर गए होंगे।' 




विज्ञापन

सेलेब्स ने किया छात्रों का समर्थन
आपको बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले पर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में हो रहे इस प्रदर्शन का कई सेलेब्स ने समर्थन किया है। विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने वाले सेलेब्स में शबाना आजमी, आयशा खान, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, नसीरुद्दीन शाह और दीया मिर्जा जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed