{"_id":"5ac75bc24f1c1bb5618b5ecf","slug":"salman-khan-fans-started-worshiping-at-khajrana-ganesh-temple-after-courts-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की रिहाई के लिए इस गणेश मंदिर में पूजा शुरू, कई क्रिकेटर्स भी लगा चुके हैं हाजिरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की रिहाई के लिए इस गणेश मंदिर में पूजा शुरू, कई क्रिकेटर्स भी लगा चुके हैं हाजिरी
Sat, 07 Apr 2018 07:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा मिलते ही देशभर में मौजूद सलमान खान के फैंस के बीच मायूसी का माहौल है। न सिर्फ उनके मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है बल्कि देश के दूसरे कोनों में भी उनकी रिहाई के लिए फैंस परेशान है। मंदिर-मस्जिद जैसी इबादतगाह में फैंस दुआएं कर रहे हैं।
2 of 4
मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार शाम से ही सलमान की बेल को लेकर विशेष पूजा-अर्चना जारी है। यहां के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में 'भाईजान' के फैंस ने प्रार्थना की। सलमान फैन क्लब इंदौर के मेम्बर्स ने पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में अन्य श्रद्धालुओं से भी अपने फेवरेट सितारे के लिए दुआ मांगने की अपील की।
3 of 4
इंदौर में सलमान खान के भारी प्रशंसक हैं। जो उनकी हर फिल्म ढोल ढमाके के साथ फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखने जाते हैं। मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर प्रार्थना भगवान पूरी करते हैं। देखना होगा कि क्या सलमान के फैंस की प्रार्थना से गणपित बप्पा प्रसन्न होते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टीम इंडिया के क्रिकेटर जब भी इंदौर आते हैं, वे खजराना स्थित गणेश मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेने जरूर जाते हैं। अजिंक्य रहाणे ने एक बार दर्शन के समय मंदिर परिसर में कहा था कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी खजराना गणेश को टीम इंडिया के सुपर सिलेक्टर मानते हैं। बप्पा का आशीर्वाद मिलने के बाद ही टीम में सिलेक्ट होते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।