सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman Khan Friend and bigg boss 6 fame Santosh Shukla shares update about Salim khan health

Salim Khan: सलीम खान की तबीयत में सुधार, वेंटिलेटर से हटाया गया; सलमान के करीबी दोस्त ने बताया अस्पताल का हाल

Kiran Jain किरण जैन
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Salim Khan Health: स्क्रीनप्ले राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान का मुंबई के लीलावती अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्हें बीते 17 फरवरी को भर्ती कराया गया था। सलीम खान की सेहत को लेकर सलमान के करीबी दोस्त ने अपडेट दिया है।

salman Khan Friend and bigg boss 6 fame Santosh Shukla shares update about Salim khan health
सलमान खान-सलीम खान-संतोष शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

‘बिग बॉस 6’ फेम संतोष शुक्ला, जो सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ और ‘जय हो’ में नजर आ चुके हैं, लंबे अरसे से सलमान के बेहद करीबी माने जाते हैं। अब, सलमान के पिता सलीम की सेहत को लेकर वह साफ तौर पर भावुक दिखाई दिए। अस्पताल से लौटने के बाद संतोष ने अपने दिल की बात बिना किसी फिल्टर के साझा की।

Trending Videos

salman Khan Friend and bigg boss 6 fame Santosh Shukla shares update about Salim khan health
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

अस्पताल में दूर खड़े होकर सलमान के पिता को देखना... संतोष का दर्द
अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में संतोष ने कहा, ‘मैं उनके पास नहीं गया। बस दूर से ही देख पाया। यह बहुत प्राइवेट मोमेंट होता है। परिवार का वक्त होता है और उसमें किसी को डिस्टर्ब न करना ही बेहतर है। हम लोग तो बाहर से मिल रहे हैं। लोगों से भी यही कहूंगा कि कुछ कहने के बजाय बस दुआ करें। वही सबसे अच्छा है।’
उन्होंने पैपराजी से भी अपील करते हुए कहा, ‘उनसे बस यही रिक्वेस्ट है कि वे किसी को डिस्टर्ब न करें। यह परिवार का बेहद निजी समय है। सोचिए कि उनके घरवालों पर क्या गुजर रही होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

salman Khan Friend and bigg boss 6 fame Santosh Shukla shares update about Salim khan health
सलमान खान सलीम खान - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से

‘सलीम साहब की तबीयत में सुधार है… उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है’
संतोष ने इस दौरान एक बड़ी राहत की खबर भी साझा की। ‘सलीम साहब की तबीयत में सुधार है। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। यह बहुत बड़ी राहत है। ऊपर वाले का शुक्र है कि स्थिति बेहतर दिशा में जा रही है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘वह अब 90 साल के हो रहे हैं और बस हमारी मन्नत यही है कि वे जल्दी से ठीक हो जाएं। हम लोग कुछ नहीं कर सकते, सब ऊपर वाले पर छोड़ रखा है। डॉक्टर जैसे ही कहेंगे कि सब कंट्रोल में है, वह दिन सबके लिए बड़ी खुशी का होगा।’

‘सलमान इस वक्त बेहद शांत हैं…’
संतोष ने बताया कि सलमान इस समय बिल्कुल शांत रहते हैं। वह किसी को परेशान नहीं करना चाहते और खुद भी परेशान नहीं होना चाहते। कभी-कभी इंसान को थोड़ा स्पेस देना चाहिए और सलमान अभी वही कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में चीजें बेहतर दिखेंगी। 

salman Khan Friend and bigg boss 6 fame Santosh Shukla shares update about Salim khan health
सलीम खान और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

सलीम-सलमान का रिश्ता: ‘यह सिर्फ बाप-बेटा नहीं… कुछ और ही गहरा है’
सलमान और सलीम साहब के रिश्ते पर संतोष खास भावुक हो गए। ‘सलमान भाई उनके बहुत करीब हैं। इतना गहरा इमोशनल बॉन्ड है कि शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। यह सिर्फ बाप-बेटे का रिश्ता नहीं है...इससे भी आगे, इससे भी गहरा है।
सलमान, सुपरस्टार होने के बावजूद, पिता की बातों के आगे हमेशा विनम्र रहते हैं। सलीम साहब ने हमेशा सलमान को सही सलाह दी। कहीं गलत न बोल दें, कहीं एग्रेशन में आकर गलत कदम न उठा लें। लगाम हमेशा उनके हाथ में रही और सलमान भाई ने इसे हमेशा स्वीकार किया है।’

salman Khan Friend and bigg boss 6 fame Santosh Shukla shares update about Salim khan health
सलीम खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान के सामने सिर्फ एक ही इंसान बोल सकता है
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं प्रशंसा के साथ कहता हूं कि सलमान भाई जैसे सुपरस्टार-मेगास्टार और दबंग होने होने के बावजूद, आज भी अपने पिता के सामने सिर झुकाकर खड़े होते हैं। उनका कहना है तो करना ही है, चाहे फिल्म का नाम 'मेंटल' से बदलकर 'जय हो' करना पड़े। दुनिया कुछ भी कहे, सलमान के सामने सिर्फ एक इंसान बोल सकता है और वो हैं सलीम साहब।’

salman Khan Friend and bigg boss 6 fame Santosh Shukla shares update about Salim khan health
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

‘हां, सलमान कठिन दौर से गुजर रहे हैं… लेकिन वक्त बदलेगा’
सलमान खान की मौजूदा स्थिति पर संतोष स्पष्ट कहते हैं, ‘हां, भाई कठिन दौर से गुजर रहे हैं। पर्सनल लाइफ और पापा की हेल्थ दोनों चुनौतीपूर्ण हैं। लेकिन सच यह है कि समय कभी एक जैसा नहीं रहता। यह भी बदल जाएगा।’ उन्होंने डॉक्टर के समय रहते सही निर्णय लेने की तारीफ की।
‘बहुत बुरा कुछ हुआ नहीं। हो सकता था, लेकिन उससे बच गए। सही समय पर उनके डॉक्टर संदीप चोपड़ा को उनकी बीमारी का आइडिया लग गया। उन्हें सीधा अस्पताल ले आए और बेस्ट इलाज मिला और मिल रहा है।’ संतोष बोले, ‘मैंने उनके साथ बहुत वक्त गुजारा है। बहुत कुछ सीखा है। वह कमाल की यूनिवर्सिटी हैं। ज्ञान का भंडार हैं। अब उन्हें सिर्फ दुआ की जरूरत है।’

salman Khan Friend and bigg boss 6 fame Santosh Shukla shares update about Salim khan health
संतोष शु्क्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

काम की बात: ‘गुलाबी रेवड़ी में लीड… और वेब सीरीज भक्षण में नजर आऊंगा ’
अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर संतोष ने कहा, ‘मेरी फिल्म 'गुलाबी रेवड़ी' एक रॉम कॉम है, जिसमें मैं लीड रोल कर रहा हूं। इसके अलावा वेब सीरीज 'भक्षण'  में भी नजर आऊंगा। दोनों ही प्रोजेक्ट्स बेहद खास हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed