फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan greets fans who gathered outside his residence on Eid shares Update About Father salim khan Health

'पापा घर आ गए हैं..., आप सभी का शुक्रिया'; ईद पर सलमान ने दिया सलीम खान की सेहत पर अपडेट; साझा किया वीडियो

Sat, 21 Mar 2026 09:22 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 21 Mar 2026 09:22 PM IST
सार

Salman Khan Video: खान परिवार के लिए यह ईद बेहद खास है। सलमान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान सकुशल घर लौट आए हैं। बीते दिनों उन्हें खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ईद के अवसर पर सलमान खान ने दुआओं के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
Salman Khan greets fans who gathered outside his residence on Eid shares Update About Father salim khan Health
सलमान खान, सलीम खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलमान खान ने आज शनिवार को ईद के अवसर पर एक खास सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दबंग खान ने फैंस को ईद की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने अपने पिता व लोकप्रिय स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की सेहत को लेकर भी अपडेट शेयर किया है। उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि डैड घर वापस आ गए हैं।

विज्ञापन

Salman Khan greets fans who gathered outside his residence on Eid shares Update About Father salim khan Health
सलमान खान-सलीम खान - फोटो : इंस्टाग्राम

खान परिवार में खुशियों वाली ईद
पिछले कुछ दिन खान फैमिली के लिए काफी मुश्किल रहे थे। सलीम खान को तबीयत खराब होने के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब महीने भर बाद बीते 17 मार्च को उन्हें छुट्टी मिली। वे सकुशल घर लौट आए हैं। आज शनिवार को ईद की बधाई के साथ सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सलीम खान व्हीलचेयर पर नजर आ रहे हैं। उन्हें स्वस्थ देख परिवार के सभी सदस्यों के चेहरों पर मुस्कान देखी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan greets fans who gathered outside his residence on Eid shares Update About Father salim khan Health
सलमान खान अपनी भांजी आयत और पिता सलीम खान के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

दुआओं के लिए सलमान ने फैंस को कहा शुक्रिया
सलमान खान ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'ईद मुबारक। आप सभी की दुआओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। पापा घर वापस आ गए हैं। हम आपके शुक्रगुजार हैं'। यह वीडियो उस पल का है, जब सलमान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से बाहर जुटी फैंस की भीड़ का अभिवादन करने आए। इस दौरान पूरा खान परिवार साथ दिखा और सबके चेहरों पर खुशी दिखी। यह ईद पूरी फैमिली के लिए वाकई खास है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
सलमान खान के इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। भाईजान के चेहरे की मुस्कान ने फैंस का दिन बना दिया है। इसके अलावा कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। माही विज और नेहा मलिक ने कमेंट कर ईद की बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed