फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: भतीजी आयत ने मामा सलमान को किया कॉपी, दबंग खान की तरह चलने का स्टाइल देख प्यार लुटा रहे फैंस

Sun, 14 May 2023 10:38 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 14 May 2023 10:38 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Had fun with Niece Ayat sharma cutely follow Mamu Footsteps cute video goes viral on internet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान को बच्चों से बेहद प्यार है। इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में एक शो के इंटरव्यू में किया था। वहीं सोशल मीडिया पर इसकी कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आती हैं, जिसमें भाईजान बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस बीच उनके कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान के फुटस्टेप्स को उनकी भांजी आयत शर्मा फॉलो करती हुई नजर आ रही हैं। जिस पर हर कोई अपना प्यार लुटा रहा है और साथ ही भाईजान को शादी करने की सलाह देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Salman Khan Had fun with Niece Ayat sharma cutely follow Mamu Footsteps cute video goes viral on internet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कोलकाता के ईस्ट बंगाव क्लब ग्राउंड में हुए इस कॉन्सर्ट में सलमान के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंची। इस दौरान एक्टर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की। बुलेट प्रूफ कार में एक्टर ने इस कॉन्सर्ट को किया लेकिन उसके पहले वह अपनी भांजी के साथ मस्ती करते दिखाई दिए। आयत के साथ वीडियो पोस्ट कर सलमान खान ने लिखा- 'मामू के नक्शेकदमों को फॉलो करती हुई... हैशटैग दबैंग लोडेड कोलकाता'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Salman Khan Had fun with Niece Ayat sharma cutely follow Mamu Footsteps cute video goes viral on internet
सलमान खान - फोटो : social media

ग्राउंड में बने एक टेंट में जहां पूरी सुविधा है। एयर कंडीशनर तक लगा हुआ है। वहां सलमान जैसे-जैसे चल रहे हैं। उनको ही कॉपी करते हुए आयत भी पीछे-पीछे चलती दिखाई दे रही है। अगर सलमान खान अपने पैर पटककर चल रहे हैं तो वो भी ऐसा कर रही है। अगर सलमान ने अपने हाथ को हिलाना शुरू किया तो आयत भी हूबहू कॉपी कर रही है। 

यह भी पढ़ें: रोमांटिक अंदाज में परिणीति ने राघव के लिए गाया सॉन्ग, आप नेता ने एक्ट्रेस को किया किस

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Had fun with Niece Ayat sharma cutely follow Mamu Footsteps cute video goes viral on internet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस मामा भांजी की जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आपको पिता होना चाहिए। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आयत के मामू हमारी जान हैं। तो वहीं एक  तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, दो क्यूट एक ही फ्रेम में।

यह भी पढ़ें:  बेटी और मां सहेलियां बन जाएं तो उससे अच्छा कुछ नहीं होता, सुनिए ‘दूसरी मां’ से खास बातचीत

विज्ञापन
Salman Khan Had fun with Niece Ayat sharma cutely follow Mamu Footsteps cute video goes viral on internet
सलमान खान - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की हाल ही में किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की है। वहीं कास्ट की बात करें तो इसमें पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, शहनाज़ गिल और अन्य एक्टर्स नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: प्रोपेगेंडा फिल्म कहे जाने पर बोले एक्टर, एक-दो लोगों के साथ भी ऐसा हुआ तो जरूर देखें फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed