फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti-Raghav: रोमांटिक अंदाज में परिणीति ने राघव के लिए गाया सॉन्ग, आप नेता ने एक्ट्रेस को किया किस

Sun, 14 May 2023 10:00 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 14 May 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra Sings Song Maahi for Fiancé AAP Leader Raghav Chadha Kissed Her in Enagegment Watch Video
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शनिवार रात को आखिरकार सगाई हो गई है। इस सगाई के दौरान परिवार के कुछ खास लोग, दोस्त मौजूद थे। इसके साथ ही परिणीति और राघव के इस बड़े दिन पर उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा, दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शिरकत की थी। परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, कपल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में कपल एक दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं। 

Parineeti Chopra Sings Song Maahi for Fiancé AAP Leader Raghav Chadha Kissed Her in Enagegment Watch Video
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

राघव ने किया परिणीति को किस
दरअसल, सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल अपने खूबसूरत पलों को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के दौरान कपल मेहमानों के बीचोबीच खड़े हैं और तभी परिणीति माही मेनू छडयो ना गाना गाती हैं। इस दौरान उन्होंने राघव को अपनी बाहों में पकड़ा हुआ था। एक्ट्रेस को गाना गाता देख, उनके मंगेतर राघव चड्ढा खुद को रोक नहीं पाते हैं और उन्हें वह प्यार से गाल पर किस करते हैं। उसके बाद वह परिणीति को अपनी बाहों में भर लेते हैं। 

Parineeti Chopra Sings Song Maahi for Fiancé AAP Leader Raghav Chadha Kissed Her in Enagegment Watch Video
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स ने दी बधाई
कपल के इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत सुंदर, आशीर्वाद। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- राघव थोड़ा थोड़ा शर्मा रहे हैं। वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया- इस वीडियो को बार बार देख रहा हूं, यह वाकई में बहुत प्यारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra Sings Song Maahi for Fiancé AAP Leader Raghav Chadha Kissed Her in Enagegment Watch Video
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

सगाई में 150 मेहमानों ने की शिरकत
आपको बता दें कि परिणीति और राघव की सगाई सेंट्रल दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई है। इस दौरान राजनीति से जुड़े कई लोग भी वहां पर मौजूद थे। इसके साथ ही सगाई में लगभग 150 मेहमानों ने शिरकत की थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं। हालांकि परिणीति के जीजा निक जोनस बिजी शेड्यूल के चलते नहीं पहुंच पाए थे। वहीं, सगाई के बाद एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में कपल बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। 

TMKOC: 'जेठालाल' के पास नहीं है ऑडी और स्विमिंग पूल वाला घर? दिलीप जोशी ने बताया क्या है इसके पीछे का सच


 
विज्ञापन
Parineeti Chopra Sings Song Maahi for Fiancé AAP Leader Raghav Chadha Kissed Her in Enagegment Watch Video
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

सगाई के बाद परिणीति राघव के रिश्ते पर लगी मुहर
आपको बता दें कि बीते कुछ वक्त पहले कपल को पहली बार मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट के लिए देखा गया था। इसे बाद कई बार दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। साथ ही बीते दिनों दोनों को आईपीएल के मैच के दौरान भी एक साथ देखा गया था। हालांकि इसके बाद भी  दोनों ने अपने रिश्तो को लेकर कुछ भी नहीं कहा था, जिसके चलते अफवाहें लगातार बढ़ती रही थीं। वहीं, शनिवार को सगाई होने के बाद उनके रिश्ते पर मुहर लग गई है। 

Mother’s Day 2023: बेटी और मां सहेलियां बन जाएं तो उससे अच्छा कुछ नहीं होता, सुनिए ‘दूसरी मां’ से खास बातचीत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed