Salman Khan-Hrithik Roshan: पहली बार साथ नजर आए ऋतिक रोशन और सलमान खान, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
Salman Khan-Hrithik Roshan: सलमान खान और ऋतिक रोशन को हाल ही में साथ देखा गया है। इनकी केमिस्ट्री की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। दोनों कहां साथ दिखाई दिए हैं? चलिए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान और शाहरुख खान को साथ देखने के लिए फैंस उतावले रहते हैं। वहीं, तीनों खान (सलमान, शाहरुख और आमिर) को परदे पर साथ देखने को भी फैंस तरस रहे हैं। लेकिन, बात अगर सलमान खान और ऋतिक रोशन के साथ आने की हो तब? तब भी संभव है कि दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने लायक हो। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में सलमान खान और ऋतिक रोशन को एक विज्ञापन में साथ देखा गया और दोनों के फैंस क्रेजी हो गए हैं।
दोनों सितारों को साथ देख क्रेजी हुए फैंस
सलमान खान और ऋतिक रोशन को हाल ही में एक सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन में साथ देखा गया है। यह विज्ञापन एक्शन से भरपूर है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। अधिकांश यूजर्स दोनों को साथ में फिल्म देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। यहां तक कि निर्माता-निर्देशक एटली को सलाह दे रहे हैं कि साउथ में अगर कोई नहीं मिल रहा हो तो सलमान खान के साथ ऋतिक रोशन को ले लिया जाए।
oye kaadu @Atlee_dir south ka ni milra to hrithik ko lele salman sath !
— dk (@thefilmyyguyy) February 22, 2025
दर्शकों की हसरत हुई पूरी
यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर' में सलमान खान और 'कबीर' में ऋतिक रोशन नजर आ चुके हैं। मगर, अब तक दोनों का किसी फिल्म में क्रॉसओवर नहीं हुआ। फिल्म में दोनों को साथ देखने के लिए उतावले दर्शकों की हसरत किसी फिल्म से भले पूरी न हुई हो, लेकिन इस एक विज्ञापन से जरूर पूरी हो गई है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'टाइगर वर्सेज कबीर'।
सलमान की फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं ऋतिक
ऋतिक और सलमान खान को इससे पहले कभी साथ नहीं देखा गया है। हालांकि, साल 1995 में आई फिल्म 'करण अर्जुन' में ऋतिक रोशन ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसमें शाहरुख खान और सलमान खान लीड रोल में नजर आए। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था।
Salman Khan, Hrithik Roshan, and Shah Rukh Khan—captured during the making of Karan Arjun (1995). At that time, Hrithik was just 17 and working as an assistant director under his father, Rakesh Roshan. Little did the world know that he would go on to become one of Bollywood’s… pic.twitter.com/kTPBjtjCg6
— GAURAV (@Gaurav_Hrithik2) February 4, 2025
क्या बोले यूजर्स?
फिलहाल इस विज्ञापन पर यूजर्स के कमेंट काफी रोचक हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘टाइगर और कबीर को अब साथ में एक फिल्म करनी चाहिए'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ' यह किसी फिल्म से बड़ा विज्ञापन है'। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वे फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे, जो ईद पर रिलीज होगी। वहीं, ऋतिक रोशन फिल्म 'वॉर 2' पर काम कर रहे हैं।