फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: शूटिंग के दौरान घायल हुए सलमान खान, फोटो शेयर कर लिखा- टाइगर जख्मी है

Thu, 18 May 2023 05:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 18 May 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Injured while Tiger 3 Shooting Posted Photo on Social Media
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान हाल ही में फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल सका। इस फिल्म के बाद सलमान अपनी अकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच खबर है कि शूटिंग के दौरान अभिनेता घायल हो गए हैं। 


Shubhman Gill: क्रिकेटर शुभमन गिल का फिल्मों में जलवा, स्पाइडर मैन की बने आवाज, धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज


 
Salman Khan Injured while Tiger 3 Shooting Posted Photo on Social Media
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अभिनेता ने खुलासा किया कि उनका बायां कंधा चोटिल हो गया है। शर्टलेस पोज देते हुए अभिनेता को कंधे और पीठ पर पट्टी बांधे देखा गया। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “जब आपको लगता है कि आप अपने कंधों पर दुनिया का भार उठा रहे हैं, तो वह कहते हैं कि दुनिया को छोड़ो पांच किलो का डंबल उठा के दिखाओ। टाइगर ज़ख्मी है। #टाइगर3।” 
Mission Impossible 7: 'मिशन इम्पॉसिबल 7' पर लगा 'पठान' को कॉपी करने का आरोप, शाहरुख के फैंस जमकर काट रहे बवाल

 
Salman Khan Injured while Tiger 3 Shooting Posted Photo on Social Media
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस फोटो में सलमान खान शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी पीठ पर पट्टी लगी हुई है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस काफी चिंतित हैं और कमेंट के जरिए अभिनेता के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
The Kerala Story: पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी 'द केरल स्टोरी', ममता सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Injured while Tiger 3 Shooting Posted Photo on Social Media
सलमान खान - फोटो : social media
बता दें कि टाइगर फ्रैंचाइजी यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। अब तक इस सीरीज के दो भाग आ चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। साल 2017 में रिलीज हुई टाइगर जिंदा है में सलमान खान जबर्दस्त एक्शन करते नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की थी। घरेलू टिकट खिड़की पर यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में भी सफल रही थी। 
Tumbbad: सोहम शाह ने 'तुम्बाड' के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा हॉरर फैंटेसी फिल्म का दूसरा भाग?
 
विज्ञापन
Salman Khan Injured while Tiger 3 Shooting Posted Photo on Social Media
शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अब, सलमान लंबे समय बाद एक बार फिर इस फ्रैंचाइजी की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि, इस बार इसका निर्देशन अली अब्बास जफर नहीं, बल्कि मनीष शर्मा कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख का भी कैमियो होगा, जिसको लेकर दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म को दिवाली के आसपास रिलीज करने की तैयारी चल रही है। 
Ali Fazal: हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' से रिलीज हुआ अली फजल का पहला पोस्टर, सख्त लुक में अभिनेता ने जीता फैंस का दिल
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed