फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan: Know about career Movies Struggle and Unknown Interesting Facts of Bollywood Dabangg

Salman Khan: क्यों सबके चहेते हैं सलमान खान? विवाद और आरोपों के बाद भी नहीं आने दी छवि पर आंच

Sat, 27 Dec 2025 10:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Dec 2025 10:02 AM IST
सार

Salman Khan Birthday: अभिनेता सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 60 वर्ष के हो गए हैं। सलमान खान ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक दौर ऐसा भी रहा, जहां वे विवादों में रहे। उन पर कई आरोप लगे। जेल काट चुके हैं। छवि खराब होने के बाद वे फाइट बैक करते रहे और आज सुपरस्टार हैं। जानते हैं उनके करियर के बारे में...

विज्ञापन
Salman Khan: Know about career Movies Struggle and Unknown Interesting Facts of Bollywood Dabangg
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलमान खान! फैंस इन्हें 'भाई' और 'दबंग खान' भी पुकारते हैं। इनके फैंस की संख्या बेशुमार है, लेकिन ऐसे भी तमाम लोग हैं, जिनका नजरिया इनके प्रति थोड़ा 'नकारात्मक' है। ऐसे लोग मानते हैं कि सलमान खान गुस्सैल हैं और दबंगई करते हैं। मगर, इस तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। अपने जीवन में सलमान खान कुछ विवादों से घिरे, जिसके बाद उनकी छवि ऐसी गढ़ दी गई है 'बैड बॉय' वाली, लेकिन सलमान खान ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने अपनी खराब हो चुकी छवि को फिर साफ किया। वे लाखों दिलों की धड़कन हैं। उनके घर के बाहर ईद व जन्मदिन पर लगने वाला फैंस का तांता इसकी तस्वीर पेश करता है। इसके अलावा उनकी नेकी भी उन्हें फैंस की नजरों में एक महान इंसान बनाती है। आज 27 दिसंबर को सलमान के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़े किस्से...

विज्ञापन

पिता और दादा के नाम पर रखा गया नाम
बता दें कि सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान के घर पहली संतान के रूप में हुआ। सलमान खान का असली नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। सलमान का यह नाम उनके पिता सलीम खान और दादा अब्दुल रशीद खान के नाम से मिलकर बना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan: Know about career Movies Struggle and Unknown Interesting Facts of Bollywood Dabangg
'बीवी हो तो ऐसी' - फोटो : सोशल मीडिया

पिता के नाम का नहीं लिया सहारा, खुद किया संघर्ष
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने सिर्फ 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है। सल्लू बचपन में काफी शरारती थे। स्कूल और घर से उनकी रोजाना शिकायतें आती थी। सलमान खान ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उन्होंने कॉलेज छोड़ एक्टिंग की दुनिया में आने का मन बना लिया था। इसके बाद सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष करके अपने लिए काम की खोज की। वह निर्देशक जेके बिहारी के पास पहुंचे, जो उस वक्त फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' का निर्देशन कर रहे थे। सलमान गए तो थे असिस्टेंट डायरेक्टर का काम मांगने, लेकिन उन्हें फिल्म में रोल मिल गया। बताया जाता है कि सलमान ने काम मांगने के लिए कभी भी अपने पिता सलीम खान के नाम का इस्तेमाल नहीं किया, क्योंकि उनका मानना है कि जो भी हो अपने दम पर हो।

विज्ञापन

Salman Khan: Know about career Movies Struggle and Unknown Interesting Facts of Bollywood Dabangg
मैंने प्यार किया - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह हाथ लगी पहली फिल्म
सलमान खान ने वर्ष 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया था। इसके अलावा सलमान खान ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है। फिल्म 'फलक' (1988) से सलमान खान ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। सलमान खान ने अपना पोर्टफोलियो कई जगह फैला रखा था। मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की नजर सलमान खान के पोर्टफोलियो पर पड़ी और उन्होंने सलमान को ऑफिस बुला लिया। उस वक्त सूरज ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए एक्टर दीपक तिजोरी और पीयूष मिश्रा को लिस्ट में रखा था, लेकिन आखिर में यह फिल्म सलमान की झोली में गिरी।

Salman Khan: Know about career Movies Struggle and Unknown Interesting Facts of Bollywood Dabangg
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

फिल्म लेखन का शौक?
इंडस्ट्री में सलमान खान का अलग रौब है, इसलिए इन्हें बॉलीवुड का 'गॉडफादर' भी कहा जाता है। फिल्मों के अलावा सलमान खान को पेंटिंग का शौक है। उनकी बनाई पेंटिंग उनके को-स्टार और एक्टर आमिर खान भी खरीद चुके हैं। इसके अलावा सलमान गाना भी गाते हैं और फिल्में भी लिखते हैं। फिल्म 'बाघी', 'चंद्रमुखी' और 'वीर' सलमान ने खुद लिखी हैं।

गेस्ट रोल का रिकॉर्ड?
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान बॉलीवुड के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने फिल्मों में सबसे ज्यादा गेस्ट रोल किये हैं। सलमान का मानना है कि अगर उनके पांच मिनट के रोल से फिल्म हिट होती है तो वह इसे करने के लिए तैयार खड़े रहते हैं। एक यह खूबी भी सलमान खान को इंडस्ट्री के तमाम सितारों, निर्माता-निर्देशकों का चहेता बनाती है। 

मदद के लिए रहते हैं हमेशा तैयार
सलमान खान बहुत सारे अच्छे काम करते हैं। उन्होंने तमाम लोगों का करियर बनाया है, न जाने कितने लोगों को ब्रेक दिलाया है। स्टारकिड्स को लॉन्च करने के साथ-साथ कई सामान्य लोगों को काम दिलाने में भी भाई आगे रहे हैं। कई सितारे यह बात खुलकर कह चुके हैं कि मुश्किल वक्त में सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए। कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे डेली वेज वर्कर की आर्थिक मदद को आगे आए थे। उन्होंने स्पॉटब्वॉय, तकनीशियन, मेकअप आर्टिस्ट, स्टंटमैन जैसे 25 हजार डेली वेज वर्कर को आर्थिक मदद देने की जिम्मेदारी उठाई। 

Salman Khan: Know about career Movies Struggle and Unknown Interesting Facts of Bollywood Dabangg
सलमान खान, हेलेन, सलमा - फोटो : सोशल मीडिया

माता-पिता के भक्त हैं भाई 
सलमान खान के बारे में पूछने पर इंडस्ट्री में तमाम लोग उन्हें, अड़ियल, जिद्दी और किसी की नहीं सुनने वाला इंसान कह सकते हैं। लेकिन, अपने माता-पिता के लिए वे आज्ञाकारी बेटे हैं। अपने माता-पिता से वे भावनात्मक रूप से इस कदर जुड़े हैं कि आज भी उन्हीं के साथ रहते हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट के एक कमरे में रहने की यही वजह है कि वहां रहते हुए वे अपने माता-पिता के साथ रह पाते हैं। सलमान खान के संस्कारों की तारीफ जावेद अख्तर सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं। उन्होंने एक बार कहा था, 'सलमान आज बहुत पावरफुल बन चुके हैं, लेकिन आज भी संस्कारों और अपनी जड़ों से जुड़े हैं। वे अपने माता-पिता को जिस कदर प्यार और सम्मान देते हैं, वह तारीफ के काबिल हैं। उन्होंने कभी अपने पिता के सामने आंख उठाकर बात नहीं की'। सलमान अपनी मां सलमा को जितना सम्मान देते हैं, उतना ही अपनी सौतेली मां हेलेन का भी ख्याल रखते हैं। यह खूबी उन्हें सबसे अलग बनाती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


Salman Khan: Know about career Movies Struggle and Unknown Interesting Facts of Bollywood Dabangg
सलमान खान, अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बोन मैरो डोनेट करने वाले पहले भारतीय माने जाते हैं
सलमान खान को बोन मैरो दान करने वाले पहले भारतीय शख्स के रूप में जाना जाता है। उन्होंने साल 2010 में अपने भाई अरबाज के साथ मिलकर बोन मेरो डोनेट किया था और एक नन्ही बच्ची की जान बचाई थी। सलमान खान सिनेमा जगत के सितारों के लिए मुश्किल घड़ी में हमेशा मदद के लिए आगे आए हैं। राखी सावंत खुद मीडिया के सामने कह चुकी हैं कि उनकी मां के उपचार में सलमान खान ने आर्थिक मदद दी। इसके अलावा ‘आशिकी’ स्टार राहुल रॉय के उपचार में भी उन्होंने आर्थिक मदद दी थी। राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि सलमान खान ने मुश्किल दौर में उनकी आर्थिक मदद की और उनके मेडिकल बिल भी भरे। 

Salman Khan: Know about career Movies Struggle and Unknown Interesting Facts of Bollywood Dabangg
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

यारों के यार हैं सलमान खान
अभिनेता सलमान खान यारों के यार हैं। अक्सर सलमान खान के घर पर दोस्तों की महफिल सजती है। वे दोस्तों को महंगे तोहफे देने में कभी पीछे नहीं रहते और जरूरत पड़ने पर मदद भी दिल खोलकर करते हैं। रवीना टंडन तो उनसे जुड़ा किस्सा सार्वजनिक रूप से बता चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म का निर्माण किया था। नाम था स्टंप्ड। उस वक्त इस फिल्म में एक डांस नंबर के लिए रवीना किसी बड़े चेहरे की तलाश में थीं, लेकिन फिल्म का बजट कम था। उन्होंने हर उस स्टार से मदद की गुहार लगाई, जिन्हें वे अपना मानती थीं। लेकिन, सभी ने बहाना बनाकर उन्हें टाल दिया। फिर वे सलमान के पास पहुंचीं। बिना कुछ पूछे या जाने सलमान ने हां कह दी और सिर्फ इतना पूछा कि शूटिंग कब करनी है? सलमान सेट पर पहुंच भी गए और जब रवीना ने उनसे फीस के बारे में पूछा तो उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि मैं तुमसे पैसे कैसे ले सकता हूं? 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed