फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan shares adorable photos with his pet Dog My Sukh late night on social media netizens reacted

'मतलब भाईजान को नींद नहीं आती रात को'? सलमान खान ने देर रात किया पोस्ट तो बोले फैंस

Mon, 06 Apr 2026 07:47 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 06 Apr 2026 07:47 AM IST
सार

Salman Khan Post: सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' की तैयारी के बीच अपने पालतू कुत्ते 'सुख' के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं।

विज्ञापन
Salman Khan shares adorable photos with his pet Dog My Sukh late night on social media netizens reacted
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में व्यस्त हैं। इसके लिए वे दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने यह पोस्ट देर रात शेयर किया, जिसके बाद उनके फैंस सवाल कर रहे हैं कि इतनी रात तक जाग क्यों रहे हैं?

विज्ञापन

Salman Khan shares adorable photos with his pet Dog My Sukh late night on social media netizens reacted
सलमान खान अपने पालतू कुत्ते माय सुख के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

'माय सुख' के साथ मस्ती करते दिखे भाईजान
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से देर रात पोस्ट शेयर किया। इसमें वे व्हाइट शर्ट और ब्लू डैनिम जींस में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपने पालतू डॉग की फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, '3:55 माय सुख'। तस्वीरों में सलमान खान काफी खुश नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजंस बोले- 'भाई की झलक, सबसे अलग'
सलमान खान के इस पोस्ट पर नेटिजंस के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूजर्स इस बात को लेकर चिंतित दिख रहे हैं कि सलमान खान इतनी रात तक जाग क्यों रहे हैं? वहीं, कुछ लोग मजेदार सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मतलब भाईजान को नींद नहीं आती रात को'। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'भाई की झलक सबसे अलग'। कुछ सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। टीना दत्ता ने लिखा है, 'क्यूट'। नेहा मलिक ने भी रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।



विज्ञापन

फिल्म 'मातृभूमि' के बारे में
सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि' का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवां' रखा गया था। मगर, बाद में नाम परिवर्तित कर दिया गया। यह फिल्म इस साल रिलीज होगी। हालांकि, अभी रिलीज डेट कंफर्म नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed