Salman Khan: दबंग के जीवन पर आई 'सलमान-द सुल्तान ऑफ बॉलीवुड', फैंस पढ़ सकेंगे एक्टर से जुड़े दिलचस्प किस्से
Salman Khan-The Sultan of Bollywood: अभिनेता सलमान खान के जीवन पर नई किताब आई है। इसमें उनके सिनेमाई सफर की झलक पेश की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सलमान खान 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। एक्टर 60 वर्ष के होने वाले हैं। फैंस के बीच उनकी जबर्दस्त लोकप्रियता है। एक्टर के जन्मदिन से पहले उनके जीवन पर एक नई किताब आई है। इसमें सलमान खान के सिनेमाई सफर के साथ-साथ उनकी अनदेखी तस्वीरें, यादगार डायलॉग और गानों का जिक्र है।
फैन की तरफ से ट्रिब्यूट है यह किताब
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नई किताब का नाम है 'सलमान खान: द सुल्तान ऑफ बॉलीवुड'। इसमें सलमान खान के फिल्मी सफर को पिरोया गया है। यह दबंग खान के लगातार बढ़ते स्टारडम को दिखाती हैं। किताब को मोहर बसु ने लिखा है। 'सलमान खान: द सुल्तान ऑफ बॉलीवुड' सिर्फ एक बायोग्राफी से कहीं ज्यादा है। यह एक फैन की तरफ से ट्रिब्यूट है
क्यों इंडस्ट्री पर राज करते हैं सलमान खान?
इस किताब में फैन इंटरव्यू हैं। दिवंगत अनुभवी फोटोग्राफर प्रदीप बांडेकर द्वारा ली गईं एक्टर की दुर्लभ तस्वीरें हैं। इसी के साथ सलमान खान के लंबे समय के सहयोगियों की बातें शामिल हैं। यह किताब एक ऐसे कलाकार को समर्पित है, जिसने पॉप कल्चर पर एक अनोखी छाप छोड़ी है। लेखक ने एक बयान में कहा, 'किताब 'सलमान खान- द सुल्तान ऑफ बॉलीवुड' सलमान खान की शख्सियत को मेरा ट्रिब्यूट है। यह किताब उन्हें स्क्रीन पर देखने के उत्साह को दिखाती है कि क्यों वह पिछले तीन दशकों से हमारे लिए एक परंपरा रहे हैं? वह कौन सी खूबी है जो उन्हें सबसे बड़ा मास हीरो बनाती है'।
हर तरह की फिल्मों में सलमान खान किए जाते हैं पसंद
किताब के राइटर ने कहा, 'जब वह 60 साल के हो रहे हैं, तो यह किताब फिल्मों के पुराने जमाने के जादू का जश्न मनाती है और बताती है कि क्यों कोई भी सलमान खान की तरह बड़े पर्दे पर राज नहीं कर सकता'। चाहे प्रेमी प्रेम के रूप में उनका किरदार हो, या बजरंगबली, वह ऐसे अनोखे हीरो हैं, जिनकी अदाकारी और एक्शन दोनों लाजवाब हैं। वे रोमांटिक, कॉमेडी और एक्शन हर तरह की फिल्मों में पसंद किए जाते हैं।