फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan was seen resting in the lap of mother Salma Khan shared the picture of this special moment

Salman Khan: मां सलमा की गोद में आराम करते दिखे सलमान खान, शेयर की इस खास पल की तस्वीर

Wed, 09 Feb 2022 01:53 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 09 Feb 2022 01:53 AM IST
सार

सलमान खान ने अपनी मां सलमा खान के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां की गोद में आराम करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेता ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। 

विज्ञापन
Salman Khan was seen resting in the lap of mother Salma Khan shared the picture of this special moment
मां सलमा खान संग सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक सुपरस्टार होने के साथ-साथ फैमिली मैन भी हैं। हर कोई काफी अच्छे जानता है कि सलमान अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं और वह अपने परिवारवालों को लेकर काफी ज्यादा प्रोटेक्टिव भी हैं। सलमान बेशक अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहते हैं लेकिन वह हमेशा ही अपने परिवार के साथ समय बिताने का वक्त निकाल ही लेते हैं, जिसकी झलक उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों और वीडियोज में देखने को मिलती है। वहीं, अब सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी मां सलमा खान के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां के साथ खूबसूरत समय बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां सलमा खान संग एक खूबसूरत सेल्फी शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी मां की गोद में आराम से लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मां और बेटे के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल साफ नजर आ रही है, जो इस तस्वीर को और ज्यादा सुंदर बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने बेहद ही छोटा लेकिन खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘मां की गोद... जन्नत।’ सलमान खान की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। सलमान की इस तस्वीर को महज चंद घंटों में 17 लाख 8 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा, फैंस सलमान और उनकी मां की इस तस्वीर पर हार्ट या फिर फायर का इमोजी शेयर कर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान खान आखिरी बार फिल्म ‘अंतिम’ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा भी थे। वहीं, इन दिनों सलमान ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके अलावा, सलमान खान ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed