सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samantha Ruth Prabhu Cheers For Alia Bhatt After Her Hindi Speech At BAFTA 2026 While Presenting An Award

सामंथा को भाया बाफ्टा के मंच पर आलिया का हिंदी बोलने वाला अंदाज, इस तरह किया चीयर; साझा की स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 23 Feb 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Samantha Support Alia: साउथ और बॉलीवुड के बीच एक बार फिर बॉन्डिंग नजर आई है। सामंथा रुथ प्रभु ने आलिया भट्ट को चियर किया है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ लिखा…

Samantha Ruth Prabhu Cheers For Alia Bhatt After Her Hindi Speech At BAFTA 2026 While Presenting An Award
आलिया भट्ट और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl
विज्ञापन

विस्तार

बीती रात लंदन में हुए बाफ्टा अवॉर्ड्स में भारतीय अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बतौर प्रेजेंटर शिरकत की। इस दौरान आलिया जब अवॉर्ड देने के लिए मंच पर पहुंचीं, तो उन्होंने अपने स्पीच की शुरुआत हिंदी में की। आलिया के इस अंदाज की काफी तारीफ हो रही है और लोग उन्हें सराह रहे हैं। अब अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने भी आलिया भट्ट के लिए चीयर किया है।

Trending Videos

सामंथा ने साझा की आलिया के लिए स्टोरी
आलिया भट्ट के बाफ्टा के मंच पर हिंदी बोलने का अंदाज हर किसी को भा रहा है। फैंस जहां आलिया पर प्यार लुटा रहे हैं और उन पर गर्व जता रहे हैं। वहीं अब साउथ की दिग्गज अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने भी आलिया का सपोर्ट किया है और उनके लिए चीयर किया है। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर आलिया का हिंदी बोलते हुए वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने आलिया को मेंशन करके व्हाइट हार्ट भी बनाया है। हालांकि, उन्होंने आलिया के लिए और कुछ नहीं कहा, लेकिन सामंथा का ये सपोर्ट दोनों स्टार्स की बॉन्डिंग को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन




View this post on Instagram

A post shared by BAFTA (@bafta)


‘जिगरा’ के लिए भी सामंथा ने किया था आलिया का सपोर्ट
यह पहली बार नहीं है जब समंथा ने आलिया के लिए चीयर किया है। इससे पहले, जब आलिया की फिल्म जिगरा को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, तब भी सामंथा ने उनका समर्थन किया था। तब सामंथा ने आलिया के लिए लिखा था, ‘आलिया तुम शेरनी हो। तुम्हारा अभिनय इतना जोशीला और शानदार था कि मैं तुमसे नजरें नहीं हटा पाई। तुम्हारे साहसिक फैसले, तुम्हारे द्वारा खुद के लिए तय किए गए मानक काबिल-ए-तारीफ हैं। ऐसे ही लोगों को प्रेरित करती रहो।’


यह खबर भी पढ़ेंः Alia Bhatt: ‘नमस्कार…’, बाफ्टा के मंच पर आलिया भट्ट ने बोली हिंदी; नेटिजेंस को भाया अंदाज, बोले- आप पर गर्व है

इस अंदाज में बाफ्टा में पहुंची आलिया
आलिया भट्ट बाफ्टा के मंच पर बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म प्रेजेंट करने पहुंची थीं। स्टेज पर पहुंचते ही हिंदी में अपनी स्पीच की शुरुआत करके आलिया ने सबको हैरान कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी हिंदी का मतलब भी बताया। आलिया ने स्टेज पर पहुंचते ही कहा, ‘नमस्कार, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।’ इसक बाद आलिया ने अंग्रेजी में अपनी बात जारी रखी थी। बाफ्टा में आलिया ने गुच्ची का सिल्वर गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक सफेद स्टॉल भी कैरी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed