जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ का टाइटल ट्रैक आमिर खान ने किया रिलीज, अरिजीत सिंह के साथ साझा किया अनदेखा वीडियो
Ek Din Title Track: आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। आमिर खान प्रोडक्शन ने इसका टाइटल ट्रैक बिल्कुल अलग अंदाज में रिलीज किया है। इस गाने में प्लेबैक सिंगिंग से दूर जा चुके अरिजीत सिंह की आवाज सुनाई दे रही। साथ ही आमिर खान और अरिजीत का एक अनेदखा वीडियो भी साझा किया गया है।
विस्तार
पिछले दिनों आमिर खान सिंगर अरिजीत सिंह के होमटाउन मुर्शिदाबाद पहुंचे थे। अरिजीत के साथ पूरा शहर घूमा। साथ ही उन्हें फिर से गाने के लिए राजी किया। इसके बाद अरिजीत ने फिल्म 'एक दिन' में गाना गाया। अब ‘एक दिन’ का टाइटल ट्रैक गाते हुए अरिजीत सिंह का एक वीडियो सामने आया, इसे फिल्म के मेकर्स ने शेयर किया। इस वीडियो में आमिर खान अरिजीत को गाते हुए सुन रहे हैं। यह वीडियो फैंस के लिए किसी सरप्राइज की तरह साबित हुआ।
आमिर के कहने पर अरिजीत ने गाया गाना
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इस खबर को सुनकर आमिर खान उनसे मिलने पहुंचे। इसके बाद आमिर खान प्रोडक्शंस की अगली फिल्म 'एक दिन' में अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी। यह एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें अरिजीत ने अपनी आवाज का जादू चलाया है।
ये खबर भी पढ़ें: आमिर खान ने 'पीके' को लेकर किए खुलासे, क्यों पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे राजकुमार हिरानी; बोले- 'कुछ चीजें...'
आमिर खान को अरिजीत ने अपना होमटाउन दिखाया
‘एक दिन’ के टाइटल ट्रैक को आमिर खान प्रोडक्शन ने अलग अंदाज में दर्शकों के साथ साझा किया है। इसमें आमिर खान सामने बैठे हैं और अरिजीत गाना रिकॉर्ड कर रहे हैं। इसके बाद वह सिंगर को मनाते हैं कि वह आगे भी गाना गाए। लेकिन अरिजीत शायद अपना फैसला नहीं बदलेंगे। लेकिन अरिजीत सिंह ने आमिर खान को अपना शहर दिखाया। जाते हुए आमिर खान काफी इमोशनल नजर आए।
कब होगी फिल्म 'एक दिन' रिलीज?
फिल्म 'एक दिन' में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं। इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है। जबकि आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित इसके प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।