{"_id":"673eb6581c2381907500e9c1","slug":"sana-khan-after-marriage-she-distanced-herself-from-cinema-sana-khan-got-married-to-mufti-anas-sayed-who-is-se-2024-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sana Khan-anas sayed: शादी के बाद बनाई सिनेमा से दूरी, सात साल छोटे अनस सईद से ऐसा हुआ सना खान का निकाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sana Khan-anas sayed: शादी के बाद बनाई सिनेमा से दूरी, सात साल छोटे अनस सईद से ऐसा हुआ सना खान का निकाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:01 PM IST
सार
सना खान और अनस सईद की शादी आज यानी 21 नवंबर, 2020 में हुई। शादी के बाद सना ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। सना के पति सईद उनसे 7 साल छोटे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सना खान-अनस सईद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस का हिस्सा रहीं अभिनेत्री सना खान कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सना खान ने अब एक्टिंग छोड़ दी है और वे अपने पति और घर परिवार को देख रही हैं। सना खान ने सूरत में इस्लामिक पादरी मुफ्ती अनस सईद से 21 नवंबर 2020 में शादी की। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। सना खान की अनस सईद से पहली मुलाकात और शादी तक की पूरी कहानी।
2 of 5
सना खान- अनस सईद
- फोटो : इंस्टाग्राम
2017 में हुई थी मुलाकात
सना और अनस की पहली मुलाकात साल 2017 में मक्का में हुई। इस मुलाकात में अनस ने सना को बीजी यानी बड़ी बहन कह कर संबोधित किया था। मक्का में मिलने के बाद काफी समय बाद फिर दोनों की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद अनस को सना से प्यार हो गया।
3 of 5
सना खान- अनस सईद
- फोटो : इंस्टाग्राम
फोन और मैसेज पर नहीं देती थीं ध्यान
अनस सईद सना को कई मैसेज और फोन करते थे, जिसे वे अनदेखा करती रहीं। इस बारे में उन्होंने मौलवी से बात की। सना को मौलवी ने अनस से शादी की सलाह दी। उन्होंने मौलवी की सलाह मानी और अनस से शादी के लिए हामी भर दी। खास बात यह है कि अनस उम्र में सना से सात साल छोटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के बाद छोड़ दी एंटरटेनमेंट की दुनिया
सना खान ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। मुफ्ती अनस ने सना खान को शादी के तोहफे के तौर पर एक एक्सक्लूसिव डायमंड रिंग गिफ्ट की थी। सना और अनस का बेटा भी है। दोनों ने अपने बेटे का नाम भी अपने मौलाना के नाम पर रखा, उसका नाम तारिक जमील है।
विज्ञापन
5 of 5
सना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या करते हैं अनस सईद
अनस सईद एक इस्लामी विद्वान हैं बल्कि एक अच्छे व्यवसायी भी हैं। मुफ्ती अनस सैयद और उनका परिवार एक बड़ा हीरा व्यापारी है। सैयद अनस ने सूरत में 20 करोड़ का महल बनवाया है। भारत के बाहर भी उनके पास 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।