फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamaljeet Death Anniversary: 'इनकम टैक्स भरना होगा,' शादी के प्रपोजल पर वहीदा ने कमजीत को दिया अजीबोगरीब जवाब

Thu, 21 Nov 2024 12:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 21 Nov 2024 12:39 PM IST
सार

अभिनेता कमलजीत की आज पुण्यतिथि है। आइए आज उनकी और अनुभवी अभिनेत्री वहीदा रहमान की लव स्टोरी से लेकर शादी की जर्नी तक पर गौर फरमा लेते हैं-
 

विज्ञापन
Kamaljeet Death anniversary when he propose Waheeda Rehman for marriage she set a strange condition
कमलजीत-वहीदा रहमान - फोटो : अमर उजाला

वहीदा रहमान के पति कमलजीत भी फिल्मी गलियारों से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान 'सन ऑफ इंडिया' और 'शगुन' से मिली। व्यवसायिक जीवन के साथ-साथ कमलजीत अपने निजी जीवन को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे। उनकी और वहीदा रहमान की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी किस्से से कम नहीं है। शादी के लिए वहीदा ने कमलजीत के सामने एक ऐसी शर्त रख दी थी, जिसे सुनकर वह हक्के बक्के रह गए थे। आइए आज उनकी पुण्यतिथि पर उनकी लव स्टोरी से जुड़े मशहूर किस्से पर गौर फरमा लेते हैं-

Kamaljeet Death anniversary when he propose Waheeda Rehman for marriage she set a strange condition
कमलजीत-वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

प्रपोजल पर आया वहीदा का अजीबोगरीब जवाब 

बात उस समय की है जब वहीदा रहमान कई फिल्मों में काम करके बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं। इस दौरान उनका नाम गुरु दत्त के साथ भी जुड़ा। हालांकि, दोनों की राहें अलग होने के बाद अभिनेत्री की जिंदगी में कमलजीत की एंट्री हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद कमलजीत ने अभिनेत्री को शादी के लिए प्रपोज किया था। मजेदार बात यह है कि जब कमलजीत, वहीदा रहमान को प्रपोज करने आए तो अभिनेत्री ने हां या ना में जवाब देने के बजाए इनकम टैक्स की बात छेड़ दी। यह सुनकर कमलजीत दंग रह गए थे। हालांकि, वहीदा के इस बात को छेड़ने के पीछे भी एक वजह थी। 

Kamaljeet Death anniversary when he propose Waheeda Rehman for marriage she set a strange condition
कमलजीत-वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

मन में चल रही थी रेस्तरां की योजना 

दरअसल, कमलजीत ने एक दफा वहीदा से जिक्र किया था कि वह पेरिस में एक इंडियन रेस्तरां खोलना चाहते हैं। वहीदा ने भी रेस्तरां खोलने की इच्छा जाहिर की थी। इसके 10 दिन बाद कमजीत ने उन्हें फोन करके मिलने के लिए कहा। यह सुनकर वहीदा को लगा था कि वह रेस्तरां खोलने को लेकर उनसे चर्चा करने आ रहे हैं। उन्हीं लम्हों को याद करते हुए वहीदा ने सिमी गरेवाल को बताया था, 'मुझे लगा, हो सकता है कि वह मुझसे पूछने आ रहे हैं कि हमें साथ में काम करना चाहिए। फिर मैंने खुद से कहा कि मेरे पास तो पैसे नहीं है। मैं उनसे क्या कहूंगी। फिर मैंने उन्हें सच बताने की ठानी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamaljeet Death anniversary when he propose Waheeda Rehman for marriage she set a strange condition
वहीदा रहमान-कमलजीत - फोटो : सोशल मीडिया

यश जौहर ने की कमजीत की पैरवी 

वहीं, जब कमलजीत उनसे मिलने पहुंचे तो दोनों एक-दूजे के सामने सिर झुकाए बैठ गए। वहीदा खुद से बोल रही थीं कि उन्हें कमलजीत को सब सच बता देना चाहिए। अभिनेत्री ने उस पल को याद करते हुए कहा, 'अचानक उन्होंने कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं। क्या आप मुझसे शादी करेंगी? इस पर मैंने कहा कि मेरे पास बहुत सारी परेशानियां हैं। उन्होंने पूछा कि क्या परेशानी है?' इस पर मैंने कहा, 'मेरे पास पैसे नहीं है और मुझे इनकम टैक्स चुकाना पड़ेगा।' यह सुनकर कमलजीत को झटका लगा था। वहीं, अभिनेत्री ने शादी के प्रपोजल पर जवाब देने के लिए थोड़ा समय मांगा। इसी दौरान यश जौहर ने वहीदा को फोन कर कहा था कि उन्हें कमलजीत को हां बोलना पड़ेगा क्योंकि वह पूरी तरह से उनके प्यार में हैं। उन्हें डर था कि कहीं कमलजीत घर की बालकनी से न कूद जाएं। यश के समझाने के बाद वहीदा ने कमलजीत को हां कर दी। 

विज्ञापन
Kamaljeet Death anniversary when he propose Waheeda Rehman for marriage she set a strange condition
कमलजीत-वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार के परिंदों को सलीम खान ने दी सही सलाह

हालांकि, वहीदा के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। रिपोर्ट्स की मानें तो वहीदा इन सब बातों से काफी ज्यादा परेशान हो गई थीं। तब मुश्किल की घड़ी में लेखक सलीम खान ने उनकी मदद की थी। दरअसल, वहीदा और सलीम उस समय पड़ोसी हुआ करते थे, साथ ही दोनों की काफी अच्छी दोस्ती भी थी। इस किस्से के बारे में खुद सलीम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। उन्होंने कहा था, 'दूसरे मजहब में जब उन्होंने शादी करने की सोची तब कई लोगों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी। उनके घरवाले भी इस बात के लिए राजी नहीं थे। तब वह मेरे पास आईं क्योंकि वह मेरी सलाह पर काफी ज्यादा विश्वास करती थीं।' रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान ने उन्हें कहा कि वह सिर्फ अपनी दिल की सुनें। इसके बाद साल 1974 में कमलजीत और वहीदा रहमान ने शादी कर ली। वहीं, साल 2000 में बीमारी की वजह से कमलजीत का निधन हो गया। पति को खोने के बाद अभिनेत्री टूट गई थीं। हालांकि, उन्होंने समय के साथ खुद को संभाला और दोबारा एक्टिंग शुरू कर दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed