फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने जताई दिल्ली प्रदूषण पर चिंता, कहा- एक्यूआई का बढ़ना मानव स्वास्थ्य के लिए 'खतरनाक'

Thu, 21 Nov 2024 11:27 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Nov 2024 11:27 AM IST
सार

ऋचा चड्ढा ने दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण स्तर पर चिंता जताई है। ऋचा ने कहा कि ऐसी जलवायु में जीना मानव जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
Richa Chadha expressed concern over Delhi pollution said increasing AQI level is dangerous for human health
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने हाल ही में पर्यावरण को लेकर बात की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में बात की है। ऋचा चड्ढा ने अब दिवाली के बाद दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बात की है।
Richa Chadha expressed concern over Delhi pollution said increasing AQI level is dangerous for human health
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
साझा किया ऐसा वीडियो
आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर ऋचा चड्ढा ने शहर में पटाखे जलाए जाने का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शहर में धुंध की मोटी परत छाई हुई थी। उन्होंने पोस्ट में कहा, कुछ इलाकों में AQI का स्तर 1000+ तक पहुंच गया था, जो मानव स्वास्थ्य के लिए 'खतरनाक' है।
Richa Chadha expressed concern over Delhi pollution said increasing AQI level is dangerous for human health
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ट्वीट में कही ये बात
ऋचा चड्ढा ने कहा, दिल्ली में जीना यानी मौत की सजा...मेरे बचपन का शहर मेरा स्कूल, मेर जड़ें। ऐसी दशा देखकर दिल टूट गया है। जब तक हम हमारे लिए नहीं सोचेंगे, नेता भी कुछ नहीं करेंगे। ऋचा चड्ढा ने इस बात को लेकर गंभीरता से बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha expressed concern over Delhi pollution said increasing AQI level is dangerous for human health
ऋचा चड्ढा (लज्जो) - हीरामंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जलवायु परिवर्तन को लेकर बोलीं अभिनेत्री
एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि प्रदूषण के कारण बच्चा करने से कतरा रहीं थीं। अभिनेत्री ने कहा कि वे जलवायु की दशा देखकर अपने बच्चे का स्वागत करने से भी डर रही थीं। ऋचा ने कहा, गर्मियों और सर्दियों में तापमान अपने चरम पर पहुंच रहे हैं। जलवायु की दशा हिली हुई है।
विज्ञापन
Richa Chadha expressed concern over Delhi pollution said increasing AQI level is dangerous for human health
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
दिल्ली में बुरा है हाल
दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रैप चार लागू है। इसके बावजूद भी दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार सुबह 9 बजे दिल्ली में 24 घंटे की औसत गुणवत्ता 424 दर्ज की गई। मंगलवार को शाम चार बजे करीब एक्यूआई 460 रिकॉर्ड किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed