{"_id":"cca9fd47040376b5a318c099790eda52","slug":"sana-khan-is-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हीरोइन जिसे कहना पड़ रहा है 'जिंदा हूं मैं'..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक हीरोइन जिसे कहना पड़ रहा है 'जिंदा हूं मैं'..
अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 19 Mar 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सना खान इन दिनों सबको यह बताने में लगी हैं कि मैं जिंदा हूं। जी हां, पिछले दिनों एक पाकिस्तानी अभिनेत्री सना खान के एक सड़क दुर्घटना में निधन की खबर ने कई लोगों को हिला दिया।
विज्ञापन
उन्होंने समझ लिया कि बॉलीवुड और बिग बॉस में आ चुकी सना खान के साथ यह हादसा हुआ है। कुछ वेबसाइटों ने सना की तस्वीर के साथ भी खबर चला दी।
खैर, पहले इस बात से परेशान सना अब हंस रही हैं। वह सबसे कह रही हैं, ‘मैं जिंदा हूं और काम कर रही हूं।’
सना के अनुसार, ‘मैं परिवार के साथ छुट्टियां मना रही थी कि तभी मेरे फोन पर मैसेज आने लगे, घंटियां बजने लगीं।
मेरे परिवार के लोगों के पास भी फोन आ रहे थे। शुरुआत में हम बहुत परेशान हुए।’ सना बताती हैं कि उनके पास पचास से ज्यादा फोन और सौ से ज्यादा मैसेज आए, जिसमें उन्हें जानने वाले हादसे का हाल पूछ रह थे या फिर श्रद्धांजलि दे रहे थे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में भी कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दे दी थी। वैसे, अब सब ठीक है। सना कहती हैं कि ऊपर वाला सबका भला करे, कभी किसी के साथ ऐसा न हो।