फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांस लेने में तकलीफ के बाद संजय दत्त अस्पताल में भर्ती, ट्वीट कर कहा- 'एक-दो दिन में लौटूंगा'

Sat, 08 Aug 2020 11:15 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 08 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt admitted lilavati hospital in mumbai
संजय दत्त अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता संजय दत्त शनिवार की शाम को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। संजय दत्त का कोविड 19 टेस्ट कराया गया जो कि निगेटिव पाया गया। हालांकि उन्हें कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

sanjay dutt admitted lilavati hospital in mumbai
संजय दत्त - फोटो : Social Media

लीलावती अस्पताल की ओर से बयान आया है कि 'संजय दत्त बिल्कुल ठीक हैं। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए हैं।' डॉक्टर्स के मुताबिक संजय दत्त को नॉन कोविड वॉर्ड में रखा गया है। हालांकि अभी उनका कुछ और टेस्ट होना बाकी है। डॉक्टर्स देखेंगे कि किन वजहों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
 

sanjay dutt admitted lilavati hospital in mumbai
संजय दत्त - फोटो : Social Media

संजय दत्त ने एक ट्वीट कर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि 'मैं सबको सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं। अभी मैं मेडिकल निगरानी में हूं। मेरी कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टाफ ने बहुत मदद की। मैं एक या दो दिन में घर लौटूंगा। आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt admitted lilavati hospital in mumbai
मान्यता के साथ संजय दत्त - फोटो : amar ujala

बता दें कि संजय दत्त की पत्नी मान्यता और दोनों बच्चे इस वक्त दुबई में हैं। लॉकडाउन की वजह से वो यहां वापस नहीं आ पाए हैं। संजय दत्त सोशल मीडिया पर कई बार बता चुके हैं कि वो अपने परिवार को काफी मिस कर रहे हैं।

विज्ञापन
sanjay dutt admitted lilavati hospital in mumbai
संजय दत्त - फोटो : twitter
संजय दत्त ने हाल ही में अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मान्यता ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया था। जन्मदिन पर संजय दत्त ने लिखा था कि परिवार के बगैर वो अधूरापन सा महसूस कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed