सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आराध्या बच्चन ऑनलाइन क्लासेस के जरिए कर रहीं पढ़ाई, हिंदी सीखते हुए वीडियो वायरल

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 08 Aug 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Aaradhya Bachchan take online classe during lockdown Viral Video
आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन की भाषा पर कितनी गहरी पकड़ है ये तो हम सब जानते ही हैं। वो अपनी पोती आराध्या बच्चन को भी उतनी ही स्पष्ट हिंदी सीखाना चाहते हैं। अभी जब कोरोना वायरस की वजह से स्कूल बंद है तो आराध्या ऑनलाइन क्लासेस के जरिए हिंदी सीख रही हैं।

Trending Videos
Aaradhya Bachchan take online classe during lockdown Viral Video
आराध्या और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

एक वीडियो में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की लाडली आराध्या अपनी टीचर के साथ बैठी हैं। वो किताब देखकर पढ़ती नजर आ रही हैं। आखिर में वो कहती हैं, 'धन्यवाद मैम।' आराध्या ने इस दौरान सफेद रंग का हेयर बैंड लगा रखा है। साथ ही हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaradhya Bachchan take online classe during lockdown Viral Video
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

आराध्या कुछ हफ्ते पहले ही कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद लौटी हैं। अब वो फिर से सामान्य जिंदगी की ओर लौट रही हैं। ऐसे में आराध्या अब अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।  

View this post on Instagram

Ma Baby Girl #AaradhyaBachchan 🥰❣ Stay healthy... 😘🤲 . . . . #aaradhyabachchan #aaru #aishwaryaraibachchan #abhishekbachchan

A post shared by AbhiAsh_IndoFc (@abhiash_indofc) on

Aaradhya Bachchan take online classe during lockdown Viral Video
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच अभिषेक बच्चन कोरोना से ठीक होकर घर लौट आए हैं। अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उनके पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने कमेंट किया। अभिषेक बच्चन के घर लौटने पर अमिताभ बच्चन खुश होने के साथ साथ भावुक हो गए। अमिताभ ने लिखा कि, 'घर पर स्वागत है भैय्यू, भगवान महान है।'

विज्ञापन
Aaradhya Bachchan take online classe during lockdown Viral Video
अभिषेक और अमिताभ - फोटो : Social Media

बता दें कि बच्चन परिवार के सदस्यों में से सबसे पहले ऐश्वर्या राय और आराध्या ने कोरोना वायरस को मात दी थी। इसके बाद कुछ ही दिन पहले अमिताभ बच्चन ने भी इस बीमारी को मात दे दी। केवल अभिषेक बच्चन ही अस्पताल में भर्ती थे। आखिरकार वो भी ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed