‘हर दिन आपको याद करता हूं’, पिता सुनील दत्त की 97वीं जयंती पर भावुक हुए संजय; जैकी श्रॉफ ने भी दिया ट्रिब्यूट
Sunil Dutt 97th Birth Anniversary: आज बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सुनील दत्त की 97वीं जयंती है। इस मौके पर उनके बेटे और एक्टर संजय दत्त ने एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है। जैकी श्रॉफ और कई सेलेब्स ने भी सुनील दत्त को याद किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनील दत्त के अभिनय की विरासत को संजय दत्त ने आगे बढ़ाया है। आज इस दिग्गज अभिनेता की 97वीं जयंती है। इस मौके पर बेटे संजय दत्त और एक्टर जैकी श्रॉफ ने सुनील दत्त को लेकर भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है। इनके अलावा भी कई सेलेब्स ने सुनील दत्त को याद किया है।
संजय दत्त ने पिता को बताया अपनी प्रेरणा
एक इंस्टाग्राम पोस्ट संजय दत्त ने शनिवार को शेयर की। इसमें सुनील दत्त की कई तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो डैड, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। हर दिन आपको याद करता हूं। आप हमेशा मेरी हिम्मत और मेरी प्रेरणा रहे हैं और रहेंगे।’
संजय दत्त के अलावा जैकी श्रॉफ ने भी सुनील दत्त की तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं। उन्हें याद किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक गाना ‘ये वादियां ये फिजाएं बुला रही हैं तुम्हें' भी बैकग्राउंड में लगाया है। यह सुनील दत्त की ही फिल्म ‘आज और कल’ का है। जैकी श्रॉफ की पत्नी ने संजय दत्त की पोस्ट पर सुनील दत्त को बेहतरीन शख्सियत बताया।
संजय दत्त बीते दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आए थे, उन्होंने इस फिल्म में असलम चौधरी का रोल निभाया था। वहीं जैकी श्रॉफ हाल ही में एक फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में दिखाई दिए, यह फिल्म खासकर बच्चों के लिए बनाई गई थी।