सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt Movie Aakhri Sawal Poster Raises Questions About RSS Role In Gandhi Death And Babri events

क्या महात्मा गांधी की हत्या में आरएसएस की थी भूमिका? संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के मेकर्स ने पूछा सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 17 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Sanjay Dutt Movie Aakhri Sawal: जल्द ही संजय दत्त अभिनीत एक फिल्म ‘आखिरी सवाल’ रिलीज होगी। इस फिल्म के हालिया रिलीज पोस्टर में कुछ विवादित सवाल किए गए हैं।

Sanjay Dutt Movie Aakhri Sawal Poster Raises Questions About RSS Role In Gandhi Death And Babri events
संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ एक अलग तरह की कहानी लेकर दर्शकों के सामने आएगी। इसमें भारत की ऐतिहासिक घटनाओं और इसमें आरएसएस की भूमिका क्या रही? इस विषय को दिखाया जाएगा। हालिया रिलीज एक पोस्टर में भी इस बात की झलक मिली है। पोस्टर में कुछ सवाल भी किए हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं।  

Trending Videos

पोस्टर में क्या-क्या सवाल किए गए?
शुक्रवार को फिल्म 'आखिरी सवाल' का एक पोस्टर शेयर किया गया। इसमें कुछ सवाल किए गए थे। महात्मा गांधी की हत्या से लेकर बाबरी विध्वंस जैसी बातों पर कुछ सवाल पूछे गए। इसमें आरएसएस की भूमिका क्या थी? इन बातों का जिक्र पोस्टर पर था। यह फिल्म इन सवालों के जरिए इतिहास के पन्नों को फिर खोलती है। इनके जवाब तलाशती नजर आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Sanjay Dutt Movie Aakhri Sawal Poster Raises Questions About RSS Role In Gandhi Death And Babri events
'आखिरी सवाल' का टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब

टीजर में भी मिली थी कहानी की झलक
'आखिरी सवाल' का टीजर भी कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था। इसमें भी कहानी की झलक मिली थी।  यह कहानी ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र करते हुए पीढ़ीगत मतभेद और सच की खोज जैसे मुद्दों पर बात करती है। कहानी के केंद्र में गुरु-शिष्य के बीच का संघर्ष भी है, जो एक बड़ी बहस में बदल जाता है। फिल्म के टीजर में महात्मा गांधी की हत्या, आरएसएस पर बैन, बाबरी विध्वंस जैसी कई ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र देखने को मिला था।

कब थिएटर में आएगी यह फिल्म? 
अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित 'आखिरी सवाल' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त के अलावा नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, अमित साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed