फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Gupta slams Bollywood actors for their exorbitant fees triggered Hrithik Roshan Fighter collection

Sanjay Gupta: मोटी फीस लेकर फ्लॉप फिल्में देने वाले कलाकारों पर संजय गुप्ता का तंज, फाइटर पर साधा निशाना?

Sat, 10 Feb 2024 12:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 10 Feb 2024 12:21 PM IST
सार

हाल ही में, निर्देशक ने अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया और बॉलीवुड में कलाकारों की भारी-भरकम फीस की जमकर आलोचना की है। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Sanjay Gupta slams Bollywood actors for their exorbitant fees triggered Hrithik Roshan Fighter collection
फाइटर और संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय गुप्ता बॉलीवुड के सफल निर्देशकों की लिस्ट में शुमार हैं। संजय को आतिश, कांटे, जिंदा, मुसाफिर काबिल और कई अन्य फिल्मों के लिए जाना जाता है। हाल ही में, निर्देशक ने अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया और बॉलीवुड में कलाकारों की भारी-भरकम फीस की जमकर आलोचना की है। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।
विज्ञापन


बॉलीवुड कलाकारों की फीस किया तंज
संजय गुप्ता ने हाल ही में, अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "बॉक्स ऑफिस के पहले सप्ताहांत को दो से गुणा करने पर आमतौर पर पहले सप्ताह का कलेक्शन होता है। ज्यादातर फिल्मों का लाइफटाइम बिजनेस हीरो की फीस से कम होता है। इसे बदलना होगा।" संजय की इस पोस्ट को यूजर्स का खूब समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऋतिक रोशन की फाइटर से जोड़ी गई निर्देशक की पोस्ट
निर्देशक की इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि संजय ने यह पोस्ट ऋतिक रोशन की फाइटर के लिए किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन ने फाइटर के लिए 85 करोड़ रुपये से अधिक का शुल्क लिया। दीपिका पादुकोण को 20 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जबकि फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में 189 करोड़ रुपये है। शाहिद कपूर- कृति सेनन की फिल्म ' 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने भी पहले दिन कमजोर प्रदर्शन किया और केवल 6.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके कारण संजय गुप्ता को भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपने विचार साझा करने पड़े।

कलाकारों की फिल्मों पर भी जताई थी चिंता
पिछले साल भी संजय ने थिएटर उपस्थिति के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की थी और बताया था, "गदर 2 और जवान बड़े बजट की फिल्में हैं और उन्हें बनने में 2-3 साल लगे हैं। कुछ हफ्तों के बाद थिएटर फिर से खाली हो जाएंगे। अगली बड़ी फिल्म आने वाली है। सभी बड़े सितारे साल में एक फिल्म करते हैं। कोई भी बड़ा सितारा दो फिल्में नहीं करता।"
 

Swara-Fahad: दिल्ली में एक-दूजे से दिल लगा बैठे थे स्वरा भास्कर और फहद, राजधानी की इस जगह पर मनाई पहली डेट


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed