फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Kapoor talks about his character in Shahid Kapoor Starrer Bloody Daddy says my look fits in the film

Sanjay Kapoor: "मेरा लुक फिल्म में फिट बैठता है", संजय कपूर ने 'ब्लडी डैडी' में की अपने किरदार की सराहना

Sun, 11 Jun 2023 01:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 11 Jun 2023 01:09 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन अभिनेता को फिल्म इंडस्ट्री में उतनी सफलता नहीं मिली, जो अनिल कपूर को मिली है। बाद में संजय ने फिल्मों को छोड़कर प्रोडक्शन का रुख किया।

विज्ञापन
Sanjay Kapoor talks about his character in Shahid Kapoor Starrer Bloody Daddy says my look fits in the film
संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन अभिनेता को फिल्म इंडस्ट्री में उतनी सफलता नहीं मिली, जो अनिल कपूर को मिली है। बाद में संजय ने फिल्मों को छोड़कर प्रोडक्शन का रुख किया। अभिनय में भले ही संजय औंधे मुंह गिरे हो, लेकिन  प्रोडक्शन से उनकी किस्मत जरूर चमक गई है। अब हाल ही में, संजय ने फिल्म ब्लडी डैडी में अपने किरदार के बारे में बताया है।

विज्ञापन

संजय ने फिल्म में काम करने का अनुभव किया साझा

संजय ने फिल्म में अपने किरदार और अपने लुक्स पर बात करते हुए कहा, ‘फिल्म ब्लडी डैडी में मेरा किरदार नेगेटिव रोल में था। मैं भले ही विलेन का रोल प्ले कर रहा था, लेकिन मैं इस बात को जरूर जानता हूं कि मेरे किरदार को देखकर ऑडियंस के चेहरे पर स्माइल आ जाती होगी। मैं ऐसा इस लिए नहीं कर रहा हूं कि फिल्म में कुछ कॉमेडी है या मेरे डायलॉग्स मजेदार है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि फिल्म के कुछ ऐसे सीन्स है, जिसमें मेरा किरदार बिल्कुल फिट बैठता है।’

Rashmika Mandanna: मुंबई एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच फंसीं रश्मिका मंदाना, बॉडीगॉर्ड की मदद से निकलीं बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म ब्लडी डैडी के बेहद कूल विलेन बने हैं संजय 

संजय ने आगे कहा, ‘फिल्म ब्लडी डैडी में मेरा किरदार बिल्कुल अलग था। मैंने इससे पहले कभी इस तरह के विलेन का रोल नहीं प्ले किया था। यह विलेन बेहद कूल है और मुझे ऐसा लगता है कि जब मेरा लुक किसी किरदार में फिट बैठता है तो आधी फिल्म मेरे नजरिए से हिट हो जाती है। फिल्म में मेरे डायलॉग्स भले ही अलग हैं, लेकिन ऑडियंस को मेरा लुक ही आकर्षित करने में कामयाब हुआ होगा।’

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने शेयर किया मजेदार मीम, रणवीर संग ऐसी केमिस्ट्री देख नहीं रुकेगी हंसी 

विज्ञापन

शाहिद के साथ काम करने का अनुभव किया साझा
फिल्म ब्लडी डैडी में शाहिद कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए संजय ने कहा, ‘शाहिद के साथ मैंने इससे पहले फिल्म शानदार में काम किया था। छह-सात साल बाद उनके साथ दोबारा काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा है। शाहिद बहुत ही टैलेंटेड एक्टर हैं। ऐसा कम ही लोगों के साथ होता है उम्र बढ़ने के साथ वह और डैशिंग लगने लगते हैं और शाहिद उन्हीं में से एक हैं।’



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed