फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Leela Bhansali LOVE AND WAR has fixed 20 March 2026 for its release covering the biggest festivals

Love And War Release Date: त्योहार को यादगार बनाएगी 'लव एंड वॉर', सामने आई भंसाली की फिल्म की रिलीज डेट

Fri, 13 Sep 2024 05:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 13 Sep 2024 05:55 PM IST
सार

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल अभिनीत यह फिल्म साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है। 

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali LOVE AND WAR has fixed 20 March 2026 for its release covering the biggest festivals
'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट आई सामने - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से जुड़े हर एक अपडेट पर प्रशंसक अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। इसी कड़ी में निर्माताओं ने दर्शकों को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। भंसाली की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 20 मार्च, 2026 को सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देगी। 

विज्ञापन


Pathan: शाहरुख खान की फिल्म के इस गाने को मिले एक बिलियन व्यूज, यूट्यूबर पर पार किया मील का पत्थर

विज्ञापन

'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट तय 

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल इस समय बॉलीवुड के तीन सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेता हैं। यह तिकड़ी मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की रोमांटिक पीरियड वॉर फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएगी। फिल्म को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। हालांकि, अब इस पर एक और बड़ा आधिकारिक अपडेट आया है। फिल्म की रिलीज की तारीख 20 मार्च, 2026 तय की गई है। इससे साफ हो रहा है कि भंसाली त्योहारों को यादगार बनाने वाले हैं और फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए शानदार रणनीति बनाने में सफल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Aparshakti Khurana: आठ साल की उम्र में रोज भाई आयुष्मान के पैर छूते थे अपारशक्ति, पिता ने बनाया था यह नियम

शूटिंग पर अपडेट का इंतजार!

'लव एंड वॉर' को एक के बाद एक आने वाले त्योहार रमजान, राम नवमी और गुड़ी पड़वा की छुट्टियों का लाभ मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक सिनेमाघर पहुंचेगे और इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इस पर अपडेट आना अभी बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed