फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Leela Bhansali to shoot ranbir kapoor and alia bhatt film here planning to build a new set in film city

Sanjay Leela Bhansali: आलिया और रणबीर अभिनीत फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली की खास योजना, शूटिंंग करेंगे यहां

Mon, 04 Mar 2024 04:25 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 04:25 PM IST
सार

संजय लीला भंसाली अपनी किसी भी फिल्म में भव्य सेट की कोई कमी नहीं छोड़ते। अब पता चला है कि वह 'लव एंड वार' के लिए भी नए सेट को डिजाइन करवाएंगे। 

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali to shoot ranbir kapoor and alia bhatt film here planning to build a new set in film city
sanjay leela bhansali, ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : instagram

विस्तार

जब से संजय लीला भंसाली ने अपनी आगामी फिल्म ‘लव एंड वार’ की घोषणा की है, तभी से इस फिल्म के बारे में और जानने के लिए फैंस में खासा उत्साह है। बीती 24 जनवरी को इस फिल्म की घोषणा की गई थी और इसे अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की योजना है। अब खबर आ रही है कि फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले भंसाली इसके लिए नया सेट बनवाएंगे।
विज्ञापन


बनेगा शानदार सेट
संजय लीला भंसाली अपनी किसी भी फिल्म में भव्य सेट की कोई कमी नहीं छोड़ते। अब पता चला है कि वह 'लव एंड वार' के लिए भी नए सेट को डिजाइन करवाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भंसाली फिल्म सिटी के सुनील मैदान में एक नया सेट बनवाएंगे। यह वही लोकेशन है जहां उनकी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'हीरामंडी' की शूटिंग की गई है। गौरतलब है कि भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Mean Girls: अवंतिका कर रही हैं देश का नाम रौशन, बोलीं- भारतीय अभिनेत्रियां हॉलीवुड में बिखेर रही हैं जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द शुरू होगी शूटिंग 
‘लव एंड वाॅर’ में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर भी हैं। जहां रणबीर के साथ भंसाली 17 सालों बाद किसी फिल्म के लिए हाथ मिला रहे हैं, तो कौशल के साथ उनकी यह पहली फिल्म होगी। रिपोर्ट्स की मानें, तो बस चंद महीनों की बात और है,आर्ट एंड प्राॅडक्शन डिजाइन टीम संजय लीला भंसाली द्वारा सोचे गए सेट को असल में बनाकर उनके सामने पेश कर देगी। माॅनसून के बाद सेट का काम तेजी से पूरा किया जाएगा ताकि अगले कुछ महीनों में यहां शूटिंग शुरू की जा सके। 

यह भी पढ़ें:  पर्दे पर डबल धमाल मचा चुके हैं ये सितारे


दिखेगी एक अनोखी प्रेम कहानी
यह भी कहा जा रहा है कि रणबीर फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग पूरी करते ही भंसाली की इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। उनकी कोशिश है कि वह रामायण का शूट समय पर पूरा कर लें। रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म के लीड एक्टर्स पूरे 6 महीने शूट करेंगे। नवंबर से अगले साल की गर्मियों तक यह शूट चलेगा। वहीं, संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में एक अलग ही प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जिसे दिखाने के लिए भंसाली बेहद उत्साहित हैं।











 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed