फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjeev Kumar: 'ठाकुर' को पता था लंबा नहीं जी पाऊंगा, इसलिए छोटी उम्र में निभा डाले उम्र से बड़े रोल

Mon, 06 Nov 2023 10:23 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 06 Nov 2023 10:23 AM IST
सार

बात आज बॉलीवुड के लीजेंड्री स्टार रहे संजीव कुमार की जिन्हें उनकी शानदार एक्टिंग के लिए आज भी लोग याद करते हैं. आपको बता दें कि संजीव कुमार का असल नाम हरिहर जेठालाला जरीवाला था

विज्ञापन
Sanjeev kumar death anniversary know unknown facts about actor life and career
संजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला

'ये हाथ मुझे दे दे ठाकुर'... शोले का ये डायलॉग और ठाकुर साहब किसे याद नहीं होंगे। शोले के ठाकुर जैसे कठिन रोल को पर्दे पर संजीव कुमार ने जिंदा किया। यह संजीव कुमार के उन कई किरदार में से एक था, जिसने सिनेमा जगत में उन्हें अमर कर दिया। कई फिल्मों में शानदार अभिनय के बाद 47 साल की छोटी उम्र में संजीव कुमार दुनिया को अलविदा कह गए। 6 नवंबर 1984 को उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। बॉलीवुड में एक्टर बूढ़े होने के बाद भी जवानी के रोल करने पसंद करते हैं, लेकिन संजीव कुमार इसके बिल्कुल उलट थे। उन्हें अपनी उम्र से बड़े या बुजुर्ग रोल करना बहुत पसंद था। हालांकि बूढ़े रोल पसंद करने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है, जो आज हम आपको बताएंगे।

Sanjeev kumar death anniversary know unknown facts about actor life and career
संजीव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

संजीव कुमार ने अपने करियर में' आंधी', 'मौसम', 'नौकर', 'नया दिन नई रात', 'पति-पत्नी और वो' जैसी तमाम फिल्में कीं। लेकिन संजीव कुमार को अपनी लंबी आयु पर भरोसा नहीं था। उन्हें इसका पहले से आभास था कि वे ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रहेंगे। इसके वजह कोई बीमारी नहीं बल्कि कुछ और ही थी। दरअसल संजीव कुमार के परिवार के पुरुष 50 साल से ज्यादा तक नहीं जी नहीं पाते थे। एक्टर के छोटे भाई निखिल का निधन उनसे पहले हो गया था और उनके दूसरे भाई किशोर का निधन  संजीव कुमार की मृत्यु के बाद हो गया था। संजीव ने भी 47 साल की उम्र में आखिरी सांसें लीं।

Sanjeev kumar death anniversary know unknown facts about actor life and career
संजीव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पर्दे पर एक्सपेरिमेंटल रोल करने के अलावा असल जिंदगी में भी संजीव कुमार अलग सोच के इंसान थे। संजीव ने कभी शादी नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे महिलाओं पर शक किया करते थे, उनकी एक करीबी दोस्त और अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने एक इंटरव्यू में बताया था 'एक्टर के करीबी लोग उन्हें अक्सर कहते थे कि लड़कियां उनसे नहीं उनके पैसे से प्यार करती हैं यही बात उनके दिमाग में बैठ गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeev kumar death anniversary know unknown facts about actor life and career
संजीव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि महिलाओं पर शक और शादी न करने के बावजूद भी संजीव कुमार के कई अफेयर्स ने सुर्खियां बटोरीं। संजीव को हेमा मालिनी इतनी ज्यादा पसंद थीं कि वो अपना रिश्ता लेकर सीधा उनकी मां के पास पहुंच गए थे। हेमा मालिनी की मां ने उनके रिश्ते को मना कर दिया था। इसके बाद वे डिप्रेशन में चले गए। इसके बाद उनकी जिंदगी में एक्ट्रेस विजेता पंडित की बहन सुलक्षणा पंडित आईं। सुलक्षणा ने संजीव से अपने प्यार का इजहार किया और उनसे शादी करना चाहती थीं लेकिन संजीव माने नहीं।

विज्ञापन
Sanjeev kumar death anniversary know unknown facts about actor life and career
संजीव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

जीते जी तो संजीव कई हिट फिल्में दीं लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि उनके निधन के बाद भी उनकी 10 फिल्में रिलीज हुई थी। एक्टर ने इसमें 3 या 4 फिल्मों की शूटिंग पूरी की थी। बाकी फिल्मों की पटकथा के दूसरे पार्ट में थोड़ा- बहुत बदलाव कर उन्हें रिलीज किया गया। हिट फिल्मों के अलावा अपनी जानदार एक्टिंग के लिए संजीव ने नेशनल अवॉर्ड्स के साथ ही ढेर सारे फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते।

यह भी पढ़ें: 'मुझे एहसास हुआ, जिंदगी छोटी है...,' पिता के निधन के बाद ऐसे बदल गई प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed