फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puneet Issar: 'द्रौपदी' के चीरहरण के बाद 'दुर्योधन' को उठा ले गई थी पुलिस, मुश्किलों भरा रहा पुनीत का सफर

Mon, 06 Nov 2023 09:57 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 06 Nov 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
Puneet Issar birthday know unknown facts about Mahabharata actor his career struggles Amitabh Bachchan films
पुनीत इस्सर - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
अभिनेता और निर्देशक पुनीत इस्सर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पंजाब में जन्मे अभिनेता ने बॉलीवुड में 80 के दशक में कदम रखा था। 'द्रौपदी' के चीरहरण से लेकर बिग-बी को पीटने तक पुनीत इस्सार का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है। एक्टर को दर्शक बीआर चोपड़ा के धारावाहिक महाभारत के 'दुर्योधन' के नाम से जानते हैं। आज पुनीत इस्सर के जन्मदिन के मौके पर आई जानते हैं उन से जुड़े किस्सों के बारे में...
Puneet Issar birthday know unknown facts about Mahabharata actor his career struggles Amitabh Bachchan films
पुनीत इस्सर - फोटो : Social Media
पुनीत इस्सर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1983 में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कुली' से की। अभिनेता पहली ही फिल्म में खलनायक का किरदार निभाकर बुरे फंस गए थे। हुआ कुछ यूं कि फिल्म का एक फाइट सीन फिल्माया जा रहा था, जिसमें अमिताभ बच्चन और पुनीत इस्सर के बीच जमकर मारपीट होती है। मारपीट के दौरान शॉट मिस हो गया और बिग बी को चोट लग गई। इस हादसे के बाद अभिनेता के करियर पर भी काफी फर्क पड़ा था।

यह भी पढ़ें: Manish Malhotra Diwali Party: मनीष मल्होत्रा ने दी दिवाली पार्टी, सलमान और ऐश्वर्या समेत जुटे ये सितारे
Puneet Issar birthday know unknown facts about Mahabharata actor his career struggles Amitabh Bachchan films
पुनीत इस्सर (दुर्योधन) - फोटो : सोशल मीडिया
पुनीत इस्सर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि इस हादसे के बाद उन्हें काफी समय तक काम नहीं मिला था। अभिनेता ने कहा, 'कुछ समय बाद जाकर 'महाभारत' में मुझे भीम के रोल के लिए बुलाया गया, लेकिन वह दुर्योधन का किरदार निभाना चाहते थे। उन्होंने दुर्योधन के डायलॉग बोले और उन्हें रोल मिल गया था।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Puneet Issar birthday know unknown facts about Mahabharata actor his career struggles Amitabh Bachchan films
महाभारत - फोटो : social media
महाभारत में द्रोपदी चीरहरण को लेकर भी पुनीत इस्सर को पुलिस स्टेशन जाना पड़ा था। अभिनेता ने इंटरव्यू में बताया कि द्रोपदी चीरहरण के सीन से गुस्साए व्यक्ति ने वाराणसी में उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया था।

यह भी पढ़ें: Anu Malik: अनु मलिक की जन्मदिन पार्टी में लगा फिल्मी हस्तियों का मेला, जैकी श्रॉफ समेत ये सितारे आए नजर
 
विज्ञापन
Puneet Issar birthday know unknown facts about Mahabharata actor his career struggles Amitabh Bachchan films
पुनीत इस्सर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पुनीत इस्सर ने पुराना मंदिर, सनम बेवफा और बॉर्डर सहित 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अभिनेता ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया और सलमान खान को लेकर फिल्म 'गर्व- द प्राइड' डायरेक्ट की। लेकिन अभिनेता को फैंस आज भी उनके दुर्योधन के किरदार के लिए याद करते हैं, जो उन्होंने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में निभाया था। वहीं, पुनित इस्सर सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' का भी हिस्सा रह चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed