{"_id":"690b9e9abc2eb53155065007","slug":"sanjeev-kumar-death-anniversary-remembering-the-legendary-actor-his-iconic-films-set-stories-and-love-life-2025-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म के सेट पर घंटों अपने किरदार में डूबे रहते थे संजीव कुमार, थिएटर से की थी करियर की शुरुआत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म के सेट पर घंटों अपने किरदार में डूबे रहते थे संजीव कुमार, थिएटर से की थी करियर की शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:29 AM IST
सार
Sanjeev Kumar Death Anniversary: आज 6 नवंबर को संजीव कुमार की पुण्यतिथि है। संजीव एक ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने अपनी हर भूमिका को जीवंत कर दिया। जानिए उनकी लाइफ से जुड़े किस्से....
संजीव कुमार ने कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। कुछ किरदार तो ऐसे निभाए जो वक्त के साथ रहते लोगों के दिलों में अमर हो गए, जिनमें फिल्म 'शोले' के ठाकुर का रोल हो या फिर फिल्म 'आंधी' के जेके का किरदार। उनकी फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।
Trending Videos
2 of 6
संजीव कुमार
- फोटो : x
जन्म और शुरुआत
संजीव कुमार, जिनका असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था। उनका जन्म 9 जुलाई 1938 को सूरत, गुजरात में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर से की और बाद में हिंदी सिनेमा में कदम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
संजीव कुमार
- फोटो : x
संजीव कुमार का करियर
संजीव कुमार ने 1960 में फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें हर तरह के किरदार निभाने में माहिर बनाया। वह कॉमेडी, ड्रामा और गंभीर किरदारों को बखूबी निभाते थे। उन्होंने 1975 में फिल्म 'शोले' में ठाकुर के किरदार से हर किसी के दिलों में खास जगह बनाई, जिसे दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। फिल्म 'आंधी' में उनका संजीदा अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया। तो वहीं कॉमेडी फिल्म 'अंगूर' में उनके डबल रोल की तारीफ आज भी होती है। इसके अलावा फिल्म 'नमकीन' और 'कोशिश' में उनके भावनात्मक अभिनय ने सबका दिल जीता। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और कई पुरस्कार जीते, जिसमें दो राष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हैं।
4 of 6
संजीव कुमार
- फोटो : x
फिल्म के सेट के रोचक किस्से
संजीव कुमार सेट पर अपनी सादगी और मेहनत के लिए जाने जाते थे। 'शोले' का किस्सा, जब फिल्म में ठाकुर का किरदार निभाने के लिए उन्होंने अपने किरदार को इतना गहराई से समझा कि सेट पर वह घंटों किरदार में डूबे रहते। 'अंगूर' की शूटिंग के दौरान वह और उनके सह-कलाकार उत्पल दत्त सेट पर मजाकिया माहौल बनाए रखते थे, जिससे सीन और भी मजेदार बन गए। वह अक्सर सेट पर अपने सह-कलाकारों के साथ स्क्रिप्ट पर चर्चा करते और सुझाव देते, जिससे सीन को और बेहतर बनाया जाता।
विज्ञापन
5 of 6
संजीव कुमार
- फोटो : x
लव लाइफ
संजीव कुमार की निजी जिंदगी ज्यादा चर्चा में नहीं रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका नाम अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित के साथ जुड़ा था, लेकिन यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। वह अपनी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते थे और अपने काम पर ज्यादा ध्यान देते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।