सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Santy Sharma Supported Badshah In Recent Tateeree Song Controversy

बादशाह की सॉन्ग कंट्रोवर्सी में कूदे रैपर शेंटी शर्मा, रैप म्यूजिक पर कही बड़ी बात; बोले- ‘लिरिक्स गलत है…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 13 Mar 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Santy Sharma Supported Badshah: रैपर बादशाह के अपने एक गाने ‘टटीरी’ के कारण कंट्रोवर्सी का शिकार हो गए। सोशल मीडिया से लेकर महिला आयोग तक सिंगर के खिलाफ खड़े हो गए। हाल ही में रैपर शेंटी शर्मा भी इस विवाद पर बोले हैं।

Santy Sharma Supported Badshah In Recent Tateeree Song Controversy
रैपर शेंटी शर्मा और बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम@santy_sharma_official
विज्ञापन

विस्तार

पिछले दिनों महिला आयोग से लेकर बॉलीवुड की कई फीमेल सिंगर्स ने बादशाह के नए गाने ‘टटीरी’ पर आपत्ति जताई थी। सिंगर सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया पर बादशाह को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। अब इस मामले पर रैपर शेंटी शर्मा ने भी अपनी बात रखी है। बादशाह के गाने और उससे जुड़ी कंट्रोवर्सी पर क्यों बोले शेंटी शर्मा? जानिए। 

Trending Videos

बादशाह के गाने को लेकर शेंटी शर्मा की राय क्या है?
अपने इंस्टाग्राम पेज पर रैपर शेंटी शर्मा ने एक पोस्ट साझा करते हुए सिंगर और रैपर बादशाह का बचाव किया है। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘रैप म्यूजिक एक ऐसा जॉनर है, जिसमें रैपर अपने कॉम्पिटीटर के बारे में रिफरेंस के तौर पर लाइंस लिखते और गाते हैं। कोई भी गाना वीडियो बनने के बहुत पहले ऑडियो में बन जाता है। वीडियो टीम अलग होती है। बड़े आर्टिस्ट्स जैसे बादशाह को पता भी नहीं होगा कि उसका वीडियो ऐसा बनने वाला है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन


शेंटी शर्मा ने क्यों बादशाह का बचाव किया? 
शेंटी शर्मा ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘आज जो कुछ बादशाह या अन्य आर्टिस्ट्स भारत में भुगत रहे हैं, उसकी एक बड़ी वजह यह है कि इंडिया में रैप म्यूजिक सुनने वाले लोगों को इस आर्ट फॉर्म के बारे में जानकारी कम है। अगर सॉन्ग का कोई लिरिक्स गलत है तो उसके लिरिक्स अपडेट या चेंज करवा देना चाहिए।बिना पूरा मामला समझे बादशाह को जज किया जा रहा है कि वो गलत हैं।’ 
आखिर में शेंटी शर्मा कहते हैं, ‘अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी हो तो उसके लिए दिल से सॉरी। लेकिन सच यही है।’   


View this post on Instagram

A post shared by Santy Sharma (@santy_sharma_official)


Santy Sharma Supported Badshah In Recent Tateeree Song Controversy
'टटीरी' सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्यों विवाद में आया था बादशाह का गाना?
बादशाह ने हाल ही में एक ट्रैक ‘टटीरी’ सॉन्ग लॉन्च किया। इसमें युवा लड़कियों को स्कूल ड्रेस में दिखाया गया था। साथ ही बोल काफी आपत्तिजनक थे। इसके बाद ही विवाद शुरू हुआ। बादशाह को महिला आयोग ने भी नोटिस भेजा। विवाद बढ़ता देख बादशाह ने सोशल मीडिया पर आकर माफी मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed