Sapna Choudhary: सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, भाभी को प्रताड़ित करने और दहेज में क्रेटा गाड़ी मांगने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सपना चौधरी के भाई कर्ण सहित उनकी मां नीलम पर दहेज मांगने का संगीन आरोप लगा है। इसके साथ ही सपना चौधरी के भाई पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। सपना चौधरी की भाभी पलवल की रहने वाली हैं। उन्होंने वहां के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि साल 2018 में उनकी शादी नजफगढ़ दिल्ली के रहने वाले सपना चौधरी के भाई कर्ण के साथ हुई थी और शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके साथ कई बार मारपीट भी की गई।
Deepika Padukone: मोटिवेशनल स्पीकर जय शेट्टी के साथ दीपिका का इंस्टाग्राम लाइव. कई मुद्दों पर की चर्चा
भाभी ने आरोप लगाया है कि जब उन्हें बेटी हुई तो उनके ससुराल वालों ने बेटी के छोछक में क्रेटा गाड़ी की मांग की, लेकिन उनके पिता ने तीन लाख रुपये नगद और सोना-चांदी और कपड़े दिए, लेकिन ससुरालवालों की दहेज की मांग पूरी नहीं हुई। इसके बाद वह उन्हें क्रेटा गाड़ी के लिए प्रताड़ित करने लगे।
Filmy Wrap: ओटीटी पर स्ट्रीम होगी सिड-कियारा की शादी और ऐसे दिखेंगे भोला के विलेन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
पीड़िता ने आरोप में कहा कि 26 मई 2020 को उनके पति ने शराब के नशे में धुत होकर उनके साथ मारपीट की और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। करीब छह महीने पहले उनके पिता के घर वह पलवल आई थीं, तब उन्होंने शिकायत महिला पुलिस थाने में कर दी। महिला पुलिस थाने में पीड़िता के पति कर्ण, ननद सपना और मां नीलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाने में 42 मामले दर्ज हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है।
Selfiee: एयर होस्ट्रेस संग थिरके अक्षय-इमरान, वायरल वीडियो में जमकर दिखाए डांस मूव्स