फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: ओटीटी पर स्ट्रीम होगी सिड-कियारा की शादी और ऐसे दिखेंगे भोला के विलेन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Fri, 03 Feb 2023 07:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 03 Feb 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Siddharth kiara wedding Ajay Devgn Bholaa Annu Kapoor health Rakhi Sawant Pathaan Shahrukh Khan
भोला, सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : Social media

मनोरंजन जगत से हर दिन नई और दिलचस्प खबरें सामने आती हैं। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में फैंस भी अपने पसंदीदा सेलेब्स से जुड़ी बातें जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर रहती है। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। ऐसे में चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में...

Filmy Wrap Siddharth kiara wedding Ajay Devgn Bholaa Annu Kapoor health Rakhi Sawant Pathaan Shahrukh Khan
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान नयनतारा ने खुलासा किया है कि उन्हें भी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था। एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को लेकर अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि एक फिल्म में लीड रोल देने के बदले प्रोड्यूसर ने उनसे कुछ मांगें रखी थीं। हालांकि नयनतारा ने फिल्म में रोल और किसी भी मांग को पूरा करने के लिए मना कर दिया था। अभिनेत्री ने फिल्म और प्रोड्यूसर के नाम का खुलासा नहीं किया।

Nayanthara: कास्टिंग काउच पर साउथ की लेडी सुपरस्टार का खुलासा, बोलीं- लीड रोल के बदले प्रोड्यूसर ने...
Filmy Wrap Siddharth kiara wedding Ajay Devgn Bholaa Annu Kapoor health Rakhi Sawant Pathaan Shahrukh Khan
Nawazuddin siddiqui-Aaliya siddiqui - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच विवाद काफी गहरा होता जा रहा है। जिसके कारण वह सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया के द्वारा अभिनेता के परिवार वालों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया गया था। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने दिखाया है कि किस प्रकार से घर के स्टाफ के लोग उन्हें परेशान करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आलिया की शिकायत पर कोर्ट ने अभिनेता को नोटिस भी जारी किया है।
Nawazuddin Siddiqui: आलिया ने बताया घर में कैसे हो रहीं टॉर्चर,पत्नी की शिकायत पर नवाज को कोर्ट ने भेजा नोटिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Siddharth kiara wedding Ajay Devgn Bholaa Annu Kapoor health Rakhi Sawant Pathaan Shahrukh Khan
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी टाउन के फेवरेट कपल्स से शुमार हैं। इन दिनों दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबरें हैं कि दोनों अगले हफ्ते जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। 6 तारीख को कपल सात फेरे लेगा और 4-5 फरवरी को उनके प्री वेडिंग फंक्शन होंगे। वहीं, इसके बीच चर्चा है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है।
Siddharth Kiara Wedding:ओटीटी पर स्ट्रीम होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी? इस प्लेटफॉर्म ने दिया हिंट

विज्ञापन
Filmy Wrap Siddharth kiara wedding Ajay Devgn Bholaa Annu Kapoor health Rakhi Sawant Pathaan Shahrukh Khan
शाहरुख खान,पाउलो कोएल्हो - फोटो : social media

शाहरुख खान का इस समय पूरी दुनिया में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहे हैं। सभी अभिनेता के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस में अब विदेशी उपन्यासकार पाउलो कोएल्हो का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में पाउलो ने अपने ट्विटर हैंडल पर ले मुंबई स्थित शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर लगी फैंस की भीड़ का वीडियो पोस्ट किया। अपने ट्वीट में, पाउलो कोएल्हो ने बॉलीवुड सुपरस्टार को एक 'किंग, लेजेंड और दोस्त' बताया है। पाउलो की इस तारीफ पर अब शाहरुख खान ने रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

Pathaan: शाहरुख के फैन हुए उपन्यासकार पाउलो कोएल्हो! ट्वीट कर 'पठान' को बुलाया 'किंग', SRK ने दिया यह जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed