फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan after Love Aaj Kal failure asked Aanand L Rai to replace her in Atrangi Re

Sara Ali Khan: 'लव आज कल' फ्लॉप होने के बाद डर गई थीं सारा, इस फिल्म से भी होना चाहती थीं दूर

Tue, 21 Mar 2023 06:30 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 21 Mar 2023 06:30 PM IST
सार

इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल में सारा अली खान को उनकी एक्टिंग की वजह से काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा है कि इस ट्रोलिंग की वजह से उन्होंने अतरंगी रे के निर्देशक आनंद एल राय को कॉल करके उन्हें फिल्म से खुद को निकालने तक को कह दिया था।  

विज्ञापन
Sara Ali Khan after Love Aaj Kal failure asked Aanand L Rai to replace her in Atrangi Re
Sara Ali Khan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल में सारा अली खान को उनकी एक्टिंग की वजह से काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बुरी तरह से फ्लॉप रही थी, इसके अलावा कुली नंबर 1 पर भी उनकी एक्टिंग को लेकर काफी ज्यादा सवाल उठाए गए थे। वहीं, अब सारा अली खान ने इसको लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि इस ट्रोलिंग की वजह से उन्होंने अतरंगी रे के निर्देशक आनंद एल राय को कॉल करके उन्हें फिल्म से खुद को निकालने तक को कह दिया था।  

विज्ञापन


मैं अपनी वास्तविकता से दूर थी
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं चीजों को उसी रूप में देखना पसंद करती हूं, जैसे वह हैं, लेकिन 2019 में कई कारणों से मैं ऐसा नहीं कर पाई। इस दौरान मैं लोगों का ध्यान खींचने के लिए, उन्हें खुश करने की कोशिश कर रही थी। स्पष्टवादी होने और मिलनसार होने में अंतर है। मैंने उस दौरान अक्सर उस चीज, उस रेखा को पार किया था। ये कहना गलत नहीं होगा कि उस समय वो मैं नहीं थी। इसी वजह से मैं अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रही थी और अपने व्यवहार को भी पहले जैसा नहीं रख पा रही थी। 
विज्ञापन


PAK की आयजा और IND की सई में से कौन ज्यादा हसीन
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद एल राय
उन्होंने आगे कहा कि लव आज कल के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद उन्होंने आनंद एल राय को फोन किया था और पूछा कि क्या वह उन्हें अतरंगी रे में रिप्लेस करना चाहेंगे। जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा,'बेटा अगर तुम गिरते हो तो ना केवल तुम्हें उठना होता है बल्कि भागना भी होता है। उन्होंने आगे कहा कि यह उस तरह की फिल्म है, जिसमें आप या तो बैकफुट पर खेल सकते हैं या अपना सब कुछ दे सकते हैं, मैं वास्तव में आपसे आग्रह करता हूं कि आप इस फिल्म को करें। जिसके बाद मुझे पता था कि मुझे खुद पर बहुत ज्यादा कठोर होने की जरूरत नहीं है।

इस फिल्म में नजर आएंगी सारा
बता दें कि सारा अब मनोवैज्ञानिक थ्रिलर गैसलाइट में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशक पवन कृपलानी ने किया है। इस फिल्म में उनके अलावा विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह भी हैं। ये फिल्म 31 मार्च से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Kapil Sharma: कपिल शर्मा की तरह उनकी मां भी हैं काफी मशहूर, कॉमेडी किंग ने सुनाया लंदन का दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed