Sara Ali Khan: रेलवे ट्रेक पर नजर आए सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर, लिखा - 'हमारी मेट्रो निकल चुकी...'
Metro In Dino: सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रिलीज के दिन सारा ने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ खास तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी और आदित्य रॉय कपूर की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। किसी तस्वीर में सारा और आदित्य रेलवे ट्रैक पर बैठे पोज देते नजर आए, तो कहीं फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु के साथ मस्ती करते दिखे। सारा ने अपनी इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'हमारी मेट्रो निकल चुकी है और अगला पड़ाव आपके नजदीकी थिएटर है। हर उम्र, हर स्टेज के लिए एक प्रेम कहानी। असली नाट्य अनुभव।'
सारा और आदित्य की जोड़ी को एक साथ देखकर फैंस ने कई दिलचस्प कमेंट किए हैं। एक फैन ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है जैसे 20 की उम्र के हैं', एक और फैन ने लिखा, 'माशाअल्लाह', एक और फैन ने लिखा, 'स्क्रीन पर आपकी केमिस्ट्री देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता', एक और फैन ने लिखा, 'सबसे अच्छी जोड़ी', एक और फैन ने लिखा, 'शानदार'
'मेट्रो इन दिनों' रोमांटिक ड्रामा और एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को अनुराग बसु ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे टी-सीरीज फिल्म्स और अनुराग बसु प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया है। यह 2007 में आई अनुराग बसु की लाइफ इन ए... मेट्रो का आध्यात्मिक सीक्वल है। फिल्म में समकालीन जोड़ों की कई दिल को छू लेने वाली कहानियां हैं। इसमें अनुपम खेर, नीना गुप्ता, दीपराज राणा, के के मेनन, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल और फातिमा सना शेख नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Sai Pallavi: कौन हैं साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी, निभाएंगी 'रामायण' में माता सीता का किरदार