{"_id":"64145a6982650b75d4013edd","slug":"sarabhai-vs-sarabhai-fame-actress-ratna-pathak-shah-turns-66-know-unknown-facts-2023-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ratna Pathak Shah: 'मंडी' से शुरुआत...इस टीवी शो से मिली पहचान, ये हैं रत्ना पाठक की जिंदगी के अहम पहलू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ratna Pathak Shah: 'मंडी' से शुरुआत...इस टीवी शो से मिली पहचान, ये हैं रत्ना पाठक की जिंदगी के अहम पहलू
रत्ना पाठक शाह 15 मार्च 2023 को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दिग्गज एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'मंडी' से की थी। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनय की शुरुआत की। रत्ना इंडस्ट्री को अपने बेशकीमती 40 साल दे चुकी हैं। आइए जान लेते हैं कि एक्ट्रेस ने किन-किन मशहूर सीरियल और फिल्मों में काम किया। साथ ही, उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत किस प्रोजेक्ट से मिली।
2 of 5
रत्ना पाठक शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
रत्ना पाठक मशहूर एक्ट्रेस दीना पाठक की बेटी हैं। उन्होंने साल 1983 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंडी' से अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत मशहूर कॉमिक टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई से मिली। रत्ना ने मिर्च मसाला, जाने तू या जाने न, कपूर एंड संस, खूबसूरत, गोलमाल 3, हम दो हमारे दो आदि फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।
3 of 5
रत्ना पाठक शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
रत्ना पाठक को आखिरी बार 'जयेशभाई जोरदार' में देखा गया था। यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन रत्ना पाठक ने अपने बेहतरीन अभिनय से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया था। रत्ना के 'साराभाई वर्सेस साराभाई 3' से टेलीविजन पर वापसी करने की उम्मीद थी, लेकिन बीते दिन उन्होंने इसे नकारकर फैंस को निराश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रत्ना पाठक शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
रत्ना पाठक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह नसीरुद्दीन शाह की पत्नी हैं। दोनों ने साल 1982 में शादी रचाई थी। कपल के दो बेटे इमाद और विवान हैं। रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह की पहली मुलाकात 'संभोग से संन्यास तक' नाटक के दौरान हुई थी। इस प्ले में दोनों ने साथ काम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
रत्ना पाठक शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
रत्ना पाठक ने एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह संग अपने रिश्ते को लेकर कहा था, 'यह कोई पहली नजर का प्यार नहीं था। जब डायरेक्टर ने हम दोनों को मिलवाया, तब मैं उनका नाम तक नहीं जान पाई थी। पहले दिन सब नॉर्मल था, लेकिन दूसरे दिन से हमने एक साथ टाइम बिताना शुरू कर दिया।' रत्ना और नसीरुद्दीन काफी समय तक लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहे। इसके बाद जोड़े ने 1983 में कोर्ट मैरिज कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।