Satyaprem Ki Katha: 'सत्यप्रेम की कथा' का पोस्टर जारी, एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए कार्तिक और कियारा
कार्तिक और कियारा की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। गुरुवार, 18 मई को कार्तिक और कियारा की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का टीजर रिलीज किया गया था। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया, जिसमें कियारा और कार्तिक का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है।
पोस्टर में कार्तिक और कियारा आडवाणी एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। खेतों में फसलों के बीच दोनों का रोमांटिक पोज दिखाया गया है। पोस्टर में कियारा ने एक स्वेटर पहना हुआ है तो वहीं कार्तिक आर्यन कैजुअल शर्ट में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर की वादियों में भी की गई है। कहा जा रहा है कि यह सीन कश्मीर का ही है।
Amitabh Bachchan: बॉक्सिंग मैच में अमिताभ बच्चन की नाक से बहने लगा था खून, बिग बी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पोस्टर साझा करते हुए टीम ने प्रशंसकों को फिल्म को प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया है। मेकर्स ने लिखा, 'सत्तू और कथा के शुद्ध प्रेम ने करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई है। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। इस रोमांटिक पोस्टर में यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म बहुत ही अच्छी और रोमांटिक होने वाली है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब मैं इस फिल्म के रिलीज होने का और इंतजार नहीं कर सकता।
Sattu & Katha's pure love has made its way through a million hearts! 🤍✨ Thank you for all the ♥️#SajidNadiadwala #SatyaPremKiKatha @TheAaryanKartik @advani_kiara @sameervidwans @shareenmantri @kishorarora19 @karandontsharma @namahpictures @WardaNadiadwala @TSeries… pic.twitter.com/s2BzbTjgcw
— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) May 20, 2023
Gangs of Wasseypur: जब नवाज से गर्लफ्रेंड बोली- 'परमीशन लेना चाहिए न', अनुराग ने मूवी में डाल दी यह रियल घटना
नमह पिक्चर्स के साथ साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' रखा गया था, लेकिन बाद में नाम को लेकर हुए विवादों के चलते इसमें बदलाव किया गया था। फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा,गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इससे पहले कार्तिक और कियारा की जोड़ी को 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
Golmaal 5: पर्दे पर लौट रहा गोलमाल 5 का धमाल! जल्द शुरू होने वाली है शूटिंग, श्रेयस तलपड़े ने दिया बड़ा हिंट