Shabana Azmi: शबाना आजमी की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए सितारे, प्रीति जिंटा से लेकर माधुरी तक आईं नजर
Shabana Azmi Birthday Celebration: शबाना आजमी 75 साल की हो चुकी हैं, आज उनका जन्मदिन है। मुंबई में शबाना आजमी के बर्थ डे सेलिब्रेशन में कई फिल्मी सितारे नजर आए। प्रीति जिंटा, माधुरी दीक्षित को बर्थ डे इवेंट में देखा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शबाना आजमी की बर्थ डे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैें। बर्थ डे सेलिब्रेशन से पहले शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के साथ खूब फोटो पोज दिए। बर्थ डे सेलिब्रेशन में सबसे पहले प्रीति जिंटा और माधुरी दीक्षित को आते हुए देखा गया।
शबाना और जावेद अख्तर का प्यार भरा अंदाज
शबाना आजमी की बर्थ डे सेलिब्रेशन में जावेद अख्तर साहब लाल और काले रंग के कॉम्बिनेशन वाले ड्रेसअप में दिखे। इसी थीम को शबाना आजमी ने भी अपने ड्रेसअप में शामिल किया था। दोनों ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को खूब फोटो क्लिक करने का मौका दिया।
विज्ञापन विज्ञापन
प्रीति जिंटा और माधुरी दीक्षित भी बर्थ डे पार्टी में पहुंचीं
प्रीति जिंटा का सिंपल लेकिन क्लासी लुक नजर आया। वहीं माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. नेने भी शबाना आजमी के जन्मदिन के सेलिब्रेशन में शामिल हुए। रेड कलर वेस्टर्न आउटफिट में माधुरी दीक्षित बला की खूबसूरत नजर आईं।
रेखा की एंट्री पर पैपराजी ने खूब शोर मचाया। वह ब्लैक एंड व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन वाली ड्रेस में दिखीं। 70 साल की हाे चुकीं रेखा की ब्यूटी में इस ड्रेसअप ने चार चांद लगा दिए थे।
ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग शबाना की बर्थ डे पार्टी में मौजूद रहे
ऋतिक रोशन का अख्तर परिवार से पुराना नाता है। इसी वजह से वह शबाना आजमी के बर्थ डे सेलिब्रेशन में नजर आए। उन्हें गर्लफ्रेंड सबा के साथ गाड़ी से उतरते हुए देखा गया।