फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi Say Abhishek Bachchan Best Performance Of His Career In Film I Want To Talk

Abhishek Bachchan: नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेत्री ने कहा-अभिषेक ने बेस्ट रोल किया, जानिए कौन है ये कलाकार

Fri, 29 Nov 2024 11:25 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 29 Nov 2024 11:25 AM IST
सार

पिछले दिनों अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली। लेकिन इस फिल्म के लिए उनकी तारीफ खूब हो रही है। हाल ही में एक नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेत्री ने भी अभिषेक के अभिनय को सराहा।
 

विज्ञापन
Shabana Azmi Say Abhishek Bachchan Best Performance Of His Career In Film I Want To Talk
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan

विस्तार

फिल्म आई वांट टू टॉक भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई अच्छा कलेक्शन ना कर रही हो लेकिन एक अभिनेता के तौर पर अभिषेक का अभिनय बॉलीवुड से जुड़े लोगों को और आलोचकों को भी पसंद आ रहा है। कुछ समय पहले निर्देशक इम्तियाज अली ने अभिषेक के काम को इस फिल्म में बेहतरीन बताया। हाल ही में बॉलीवुड की ही एक नामी कलाकार ने भी अभिषेक बच्चन के अभिनय की तारीफ की। कौन ही ये अदाकारा जानिए। 

विज्ञापन

इंस्टाग्राम के जरिए तारीफ की
बॉलीवुड की नामी अदाकारा और कई फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी शबाना आजमी ने अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की। यह तारीफ उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है। उन्होंने अभिषेक के अभिनय को इस फिल्म में उनके करियर का बेस्ट काम बताया है। शबाना अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘शुजीत सरकार की आई वांट टू टॉक में अभिषेक बच्चन का अभिनय उनके करियर का बेस्ट काम है। सच्चाई के साथ कहूं तो मैंने महसूस किया है कि उन्होंने खुद को किरदार में पूरी तरह से ढाल लिया।’ आखिर में शबाना अभिषेक को ‘शाबाश’ लिखती हैं। इस तरह से शबाना ने अभिषेक की बतौर कलाकार पीठ थपथपाई। अभिषेक के लिए भी यह तारीफ काफी मायने रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता अमिताभ ने कई बार सराहा
फिल्म आई वांट टू टॉक में अभिषेक अभिनय से सदी के महानायक और उनके पिता अमिताभ बच्चन भी काफी गदगद हैं। उन्होंने पिछले दिनों अपने एक्स (पूर्व में ट्विवटर) अकाउंट से कई बार अभिषेक की तारीफ की। उन्होंने अभिषेक को एक वर्सटाइल एक्टर बताया।

विज्ञापन

कॉमेडी में जमाएंगे रंग 
अगले साल अभिषेक बच्चन कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का आखिरी शूटिंग शेड्यूल पूरा हुआ है। इस बात की जानकारी अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी थी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और रितेश भी हैं। इन दोनों के साथ पहले भी अभिषेक ने हाउसफुल 3 की थी। फिल्म में तीनों ने मिलकर काफी अच्छी कॉमेडी की। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर चली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed