फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi talks about working in Sunny Deol and Preity Zinta Film Lahore 1947 directed by Rajkumar Santoshi

'अब मुझे कोई नेशनल अवॉर्ड नहीं दे रहा'; क्यों बोलीं शबाना आजमी? 'लाहौर 1947' में काम करने को लेकर दिया रिएक्शन

Tue, 03 Mar 2026 10:05 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 03 Mar 2026 10:05 PM IST
सार

Shabana Azmi On Lahore 1947: अभिनेत्री शबाना आजमी अपनी आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की। 

विज्ञापन
Shabana Azmi talks about working in Sunny Deol and Preity Zinta Film Lahore 1947 directed by Rajkumar Santoshi
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम @azmishabana18

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के नाम पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हैं। इन दिनों वे फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं। हाल ही में शबाना आजमी ने दोनों सितारों के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। साथ ही अपने किरदार पर भी बात की। 

विज्ञापन

Shabana Azmi talks about working in Sunny Deol and Preity Zinta Film Lahore 1947 directed by Rajkumar Santoshi
लाहौर 1947 - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

'अब मुझे कोई नेशनल अवॉर्ड नहीं दे रहा'
फिल्म 'लाहौर 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में शबाना आजामी से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि वह 'लाहौर 1947' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए एक और नेशनल अवॉर्ड जीत सकती हैं, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'अब मुझे कोई नेशनल अवॉर्ड नहीं दे रहा है'। बता दें कि पांच नेशनल अवॉर्ड वह जीत चुकी हैं। एक्टिंग कैटेगरी में सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड्स जीतने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

'इस फिल्म में पहली बार हुईं कई चीजें'
शबाना आजमी ने इस आगामी फिल्म को लेकर वैरायटी इंडिया से बातचीत में कहा, 'हमने फिल्म की शूटिंग बहुत पहले ही खत्म कर ली थी। शुक्र है, यह आखिरकार रिलीज हो रही है। इस प्रोजेक्ट में कई चीजें ऐसी हैं, जो मेरे लिए पहली बार हो रही हैं। मैंने पहले कभी राजकुमार संतोषी या आमिर खान के साथ काम नहीं किया, जो फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह पहली बार है जब मैं सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ काम कर रही हूं। दोनों के साथ काम करना बहुत मजेदार है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'स्क्रीन पर मैं इतना कभी नहीं रोई'
शबाना आजमी ने फिल्म में अपने रोल के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया, 'यह औरत इतना रोती है। मैं स्क्रीन पर इतना कभी नहीं रोई हूं। राजकुमार संतोषी ओल्ड स्कूल हैं, लेकिन उन्हें पक्का यकीन है कि उन्हें क्या चाहिए! फिल्म 'लाहौर 1947' एक दमदार सब्जेक्ट है, जिसे वह वर्षों से बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आमिर ने उन्हें इसे वैसा बनाने की आजादी दी है, जैसा उन्होंने सोचा था'।

बोलीं- 'अवॉर्ड सेट पर जाने की वजह नहीं'
शबाना आजमी से जब पूछा गया कि क्या यह फिल्म जीत सकती है। इस पर उन्होंने कहा, 'अब कोई मुझे नेशनल अवॉर्ड नहीं दे रहा है। मुझे एहसास है कि मुझे जो चीज सबसे ज्यादा पसंद है वह है एक्टिंग। अवॉर्ड अभी भी जरूरी हैं, लेकिन वे सेट पर जाने की वजह नहीं हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed