#AskSrk: 'पठान' की शानदार सफलता के बाद फैन ने की सलमान खान से शाहरुख की तुलना, किंग खान ने दिया यह मजेदार जवाब
'पठान' की शानदार सफलता के बाद शाहरुख खान ने पहला आस्क एसआरके सेशन रखा, जिसमें उन्होंने एक बार फिर फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने आते ही अपना परचम लहरा दिया है। महज तीन दिन के अंदर ही 'पठान' 300 करोड़ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा पार करते हुए रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। हर तरफ इस फिल्म के ही चर्चे हैं। 'पठान' की शानदार सफलता के बाद शाहरुख खान ने पहला आस्क एसआरके सेशन रखा, जिसमें उन्होंने एक बार फिर फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए। इस सेशन में शाहरुख ने सलमान खान से भी जुड़े सवालों के जवाब दिए।
आस्क एसआरके सेशन में एक फैन ने शाहरुख खान से कहा कि 'पठान' हिट हो गई, लेकिन सलमान खान का मुकाबला नहीं कर पाओगे बॉक्स ऑफिस पर। इस पर करारा जवाब देते हुए शाहरुख खान ने सलमान खान को 'गोट' बताया। दरअसल, शाहरुख खान ने जवाब देते हुए लिखा, 'सलमान भाई... वह क्या कहते हैं आजकल यंग लोग.. हां, गोट हैं। यानी हर समय छाए रहने वाले।
Salman bhai is…woh kya kehte hain aaj kal…young log…haan….GOAT. ( greatest of all time ) #Pathaan https://t.co/91HJy8UZxU
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 28, 2023
Nawazuddin Siddiqui: साउथ में रंग जमाने को तैयार नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वेंकटेश के साथ की 'सैंधव' फिल्म की घोषणा
'पठान' में सलमान खान का कैमियो रोल है। इसके बारे में बात करते हुए एक फैन ने ट्वीट किया, 'अद्भुत, शानदार। शाहरुख का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा था, टाइगर का फैन बनकर फिल्म देखने गया था, लेकिन पठान का फैन बनकर निकला। शाहरुख खान ने फैन को जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'टाइगर का तो मैं भी फैन हूं भाई। बस उनके साथ मुझे भी दिल में रखो।
Tiger ka toh main bhi fan hoon bhai….bas unke saath mujhe bhi dil mein rakho bas. #Pathaan https://t.co/KIbqWjwfmZ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 28, 2023
Pathaan: पठान की शांतिपूर्ण रिलीज पर गदगद प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, जताया राज्य सरकारों का आभार
यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन वाली फिल्म 'पठान' ने अपनी कमाई का इतिहास रच दिया है। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन इब्राहिम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिका में हैं। दुनिया भर में तीन दिन के अंदर 'पठान' ने 313 करोड़ का कारोबार किया है।
Sonu Sood: सोनू सूद को तोहफे में मिली 87 हजार वर्ग फुट की रंगोली, बोले- मेरे पास शब्द ही नहीं...