फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shah rukh khan deepika padukone yash Raj Pathaan won People Choice Award at Indian Film Festival of Melbourne

Pathaan: मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में भी छाई 'पठान', शाहरुख खान की फिल्म ने जीता पीपल्स चॉइस अवॉर्ड

Fri, 11 Aug 2023 08:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 11 Aug 2023 08:31 PM IST
सार

देश-दुनिया में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' की मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई।

विज्ञापन
shah rukh khan deepika padukone yash Raj Pathaan won People Choice Award at Indian Film Festival of Melbourne
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' ने कमाई के मामले में सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए और साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में 'पठान' का जादू चला। इन दिनों मनोरंजन जगत का इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 सुर्खियों में बना हुआ है। इस अवॉर्ड समारोह में कई हिंदी सिनेमा की फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। 'पठान' की भी स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। यहां भी फिल्म और किंग खान का पूरा जादू चला।

विज्ञापन


'पठान' ने की दमदार कमाई
यशराज फिल्म्स की 'पठान' आदित्य चोपड़ा के जरिए निर्मित और सिद्धार्थ आनंद के जरिए निर्देशित है, जो एक ऐतिहासिक सर्वकालिक ब्लॉकबस्टर है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने महाभारत को लेकर एस एस राजामौली पर कसा तंज, करण जौहर को भी लिया आडे़ हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


'पठान' के हिस्से आया यह अवॉर्ड
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने मेलबर्न में चल रहे भारतीय फिल्म महोत्सव में पीपल्स च्वाइस अवार्ड जीता है। 'पठान' आदित्य चोपड़ा की प्रसिद्ध वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'वॉर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं।
Gadar 2: 'गदर 2' का जलवा बरकरार, राष्ट्रपति भवन में इस दिन रखी जाएगी स्पेशल स्क्रीनिंग

किंग खान की आने वाली फिल्में
पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन इब्राहिम भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो है, जो एक्शन फिल्म का एक आकर्षण बन गया। वहीं बात करें शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों के बारे में तो इन दिनों वह लगातार 'जवान' का प्रचार करने में व्यस्त हैं। इसके लिए भी उन्होंने 'पठान' वाला फॉर्मूला अपनाया है। वह सोशल मीडिया पर ही फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के बाद 'डंकी' भी है।

Gadar 3: 'गदर 2' की दस्तक के साथ ही 'गदर 3' की चर्चा शुरू, उत्कर्ष शर्मा ने अगली किस्त को लेकर दिया बड़ा हिंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed