19 साल बाद इतने बदल गए अंजली-राहुल-टीना, इन तस्वीरों को देख कुछ कुछ होता है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठीक एक महीने बाद शाहरुख खान का बर्थ डे है। लेकिन उन्होंने अपने फैन्स को आज से ही जश्न मनाने का बहाना दे दिया है। सुबह सुबह उठते ही किंग खान ने ऐसी तस्वीर ट्वीट कर दी है जो पूरे दिन लाइमलाइट में रहेगी। पूरे दो दशक बाद काजोल, रानी मुखर्जी और शाहरुख खान एक ही फ्रेम में नजर आए हैं।
आखिर कैसे मुमकिन हुआ ये फ्रेम?
फिल्म 'कुछ कुछ होता है' कि ये तिकड़ी पूरे 19 साल बाद एक साथ नजर आई है। गौरतलब है कि काजोल और रानी मुखर्जी बहनें हैं लेकिन इनके रिश्तों की खटास जगजाहिर है। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान काजोल और रानी मुखर्जी एक दूसरे को नजरअंदार करती देखी गई थीं। ऐसे में इस 'बेशकीमती' सेल्फी को देख लोग कह रहे हैं कि सिर्फ शाहरुख खान ही काजोल और रानी को एक साथ ला सकते हैं।
Well only you could bring Rani and Kajol together :P lol!
— IkraShahRukh❤️ (@Ikra4SRK) October 2, 2017
Have just woken up, this very moment & immediately seen ur tweet. What a sweet pic! There's nothing left now of the sleepy-confused feeling one has right after waking up. I'm just so happy! Thanks for making my day, @iamsrk ! I love u with all my heart! pic.twitter.com/oz3IPaGDmb
— Gabi Jethan (@gcje24) October 2, 2017
welcome to October, and thanks for another great selfie to start the month xx
— Sandi Mann (@ShahStruckSandi) October 2, 2017
I'm dying see Anjali Sharma,Rahul Khanna and Tina Malhotra 😍😍😍😍😍
— BeingMuizBadrul (@muizbadrul) October 2, 2017
This is sooooo heartening 💕💕💕💕
— Sha 👑ᴾᵃᵈᵐᵃᵛᵃᵗᶦ (@shampac) October 2, 2017
किंग खान की ये तस्वीर भी इंटरनेट पर बटोर रही है प्यार
रोमांस के बादशाह शाहरुख खान सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी चार्मिंग हैं। उन्होंने सोमवार को एक और तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह श्रीदेवी, करिश्मा और आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म 'आर्मी' में श्रीदेवी के साथ शाहरुख नजर आ चुके हैं, वहीं करिश्मा के साथ उनकी जोड़ी फिल्म 'दिल तो पागल है' में दिखी। वहीं, आलिया के साथ शाहरुख खान ने फिल्म 'डियर जिंदगी' के जरिये पर्दे पर खूब धमाल मचाया। इंडस्ट्री की इन लीडिंग लेडीज के साथ इस आई कैंडी तस्वीर के लिए भी लोग शाहरुख का शुक्रिया कर रहे हैं-
Beauty overloaded .... All in a same frame @SrideviBKapoor @aliaa08 #Karishma @KajolAtUN & #Rani. Thanks Sir for sharing with us.
— Tapan (@tapan_kp) October 2, 2017
💞😍I think every woman next to you is very lucky!! they are beautiful stars..and you are as vital as the sun for us!❤ I LOVE YOU MY SUNSHINE
— ALICE ♋ (@aliciaBcar) October 2, 2017
किंग खान ने लिखा यह खूबसूरत संदेश
इन दो तस्वीरों को ट्वीटर पर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा- 'कुछ रातों को आपके पास मौजूद सितारे आसमान के तारों से भी ज्यादा चमचमाते हैं। शालीन खूबसूरती और प्यार के लिए लेडीज आपका शुक्रिया।'
Sum nites the stars with u shine brighter than the ones in the sky.Thank u ladies for ur graciousness beauty & love. pic.twitter.com/FNrb5jZZpu
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 2, 2017
हालांकि ये सेल्फी किस मौके पर और कब ली गई है, इसकी जानकारी शाहरुख ने नहीं दी। लेकिन फैन्स के मन में उन्होंने लालच बढ़ा दी है कि वह ऐसी और तस्वीरें पोस्ट करेंगे।