सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Starrer Film Pathaan to finally release in bangladesh On May 5

Pathaan: आखिरकार बांग्लादेश में रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की 'पठान'! इस दिन मचेगा सिनेमाघरों में धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 02 May 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को बांग्लादेश में रिलीज किए जाने पर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस खबर से फैंस में खुशी की लहर है। 
 

Shah Rukh Khan Starrer Film Pathaan to finally release in bangladesh On May 5
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' ने देश समेत विदेश तक में अपनी सफलता का परचम लहरा दिया। साथ ही इससे यह बात साबित हो गई कि बॉलीवुड के बादशाह का जादू आज भी फैंस पर पहले जैसा ही बरकरार है। वहीं, अब इस ब्लॉकबस्टर मूवी को बांग्लादेश में रिलीज डेट मिल गई है, जिससे किंग के फैंस में खुशी की लहर है। 

Trending Videos

इस दिन रिलीज होगी पठान

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने विदेशी बाजार में 397 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जो कि चीन और जापान में कारोबार को छोड़कर किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है। हालांकि, कई अनाउंसमेंट के बाद भी इसे बांग्लादेश में रिलीज नहीं किया गया। वहीं, अब सभी बाधाएं दूर हो गई हैं और फिल्म को बांग्लादेश में रिलीज के लिए डेट मिल गई है। 'पठान' आने वाले शुक्रवार यानी पांच मई को बांग्लादेश में रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Salman Khan: सलमान ने उड़ाया भाई अरबाज और सोहेल के तलाक का मजाक, बोले- दोनों मेरी बात ही नहीं सुनते

सेंसर के लिए लंबित फिल्म 

एक्शन कट एंटरटेनमेंट साफ्टा समझौते के माध्यम से फिल्म को रिलीज करने पर विचार किया जा रहा है। समूह की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है, 'हम पर एक नया युग शुरू हो गया है।' पठान को 40 जगहों पर देखा जा सकेगा। हालांकि, फिल्म अब तक सेंसर के लिए लंबित है, और जब तक यह फाइनल नहीं हो जाता है रिलीज पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। 


Shiva Rajkumar: शिवा राजकुमार ने राहुल गांधी से मिलाया हाथ, कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस की रैली में लिया भाग

विश्वभर में पठान ने गाड़े झंडे

बांग्लादेशी सरकार ने पहले भारतीय सब-कॉन्टिनेंटल की भाषाओं में फिल्मों के आयात की अनुमति पांच आवश्यकताओं के अधीन दी थी, जिनमें से एक घरेलू निर्मित फिल्मों का निर्यात है। इस साल आठ फिल्में रिलीज हो सकती हैं, और 2024 में दस मूवी के रिलीज की संभावना है। 25 जनवरी 2023 को फिल्म 'पठान' भारत में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सितारे है। साथ ही इसमें सलमान खान का भी कैमियो है। फिल्म ने दुनिया भर में 1050 करोड़ से अधिक की कमाई की और महज भारत में 525 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed