शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल’ का पहला गाना कब हाेगा रिलीज? रश्मिका मंदाना ने साझा की तारीख
Movie Cocktail 2 Movie Song Jab Talak Release soon: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जून में रिलीज होने वाली इस फिल्म का पहला गाना ‘जब तलक’ जल्द ही रिलीज होगा।
विस्तार
रश्मिका मंदाना ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ से जुड़ा एक नया पोस्टर साझा किया है। इसमें उनके साथ कृति सेनन और शाहिद कपूर वेकेशन मूड में नजर आ रहे हैं। फिल्म का एक गाना ‘जब तलक’ जल्द ही रिलीज होगा, इस बारे में भी रश्मिका ने जानकारी साझा की है।
कब रिलीज होगा ‘जब तलक’ गाना
रश्मिका मंदाना ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘गाना ‘जब तलक 8 अप्रैल को रिलीज होगा।’ इस गाने में कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना का अलग अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा। पोस्टर में जो लुक तीनों एक्टर्स का दिख रहा है, वही गाने में भी नजर आ सकता है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'कॉकटेल 2'?
फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट भी मेकर्स ने कुछ वक्त पहले शेयर की थी। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'कॉकटेल 2' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।
ये खबर भी पढ़ें: दोस्त की शादी में शामिल हुए विजय-रश्मिका, ग्रुप फोटो में बहुत खुश दिखा कपल, देखें तस्वीरें
'कॉकटेल' का सीक्वल है शाहिद की फिल्म
'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। इसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान लीड रोल में थे। वहीं 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर लीड रोल में हैं। पिछली फिल्म 'कॉकटेल' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छी कमाई की थी।