फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan And Akshay Kumar Warned Honey Singh About Drug Abuse

‘ये तुम्हें बर्बाद कर देगा’, बॉलीवुड के इन सितारों ने दी थी हनी सिंह को सलाह; नशे से दूर रहने की कही थी बात

Thu, 28 May 2026 11:45 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 28 May 2026 11:45 AM IST
सार

Honey Singh: सिंगर और रैपर हनी सिंह ने हाल ही में खुलासा किया कि डाउनफॉल के वक्त बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स ने उन्हें समझाया था। जानिए सिंगर ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Shahrukh Khan And Akshay Kumar Warned Honey Singh About Drug Abuse
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @yoyohoneysingh

विस्तार

दुनिया यो यो हनी सिंह के करियर के उस दौर से अच्छी तरह वाकिफ है, जब वह सफलता के शिखर पर होते हुए भी नशे की लत से जूझ रहे थे। साथ ही वह बाइपोलर डिसऑर्डर से भी गुजर रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूर होना पड़ा।

विज्ञापन


अब सिंगर-रैपर ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने उन्हें उनके ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी और कहा था कि यह उन्हें बर्बाद कर देगा।

विज्ञापन

शाहरुख और अक्षय के बारे में की बात
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान हनी सिंह ने बताया कि शाहरुख खान और अक्षय कुमार अक्सर उन्हें नशे से दूर रहने की सलाह देते थे। उन्होंने अपने करियर, फेम, अकेलेपन और अपने डाउनफॉल के बारे में भी खुलकर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन


हनी सिंह ने इस बात को खारिज किया कि उनका डाउनफॉल फेम या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की वजह से हुआ। उनका कहना है कि इसके लिए वह खुद और उनकी सोच जिम्मेदार थी।

बातचीत के दौरान उन्होंने अपने करियर के उस दौर को याद किया, जब उन्होंने इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों- शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम किया। उनके मुताबिक, इन सभी ने उन्हें कई बार उनके लाइफस्टाइल और बढ़ती लत को लेकर सावधान किया था।

Shahrukh Khan And Akshay Kumar Warned Honey Singh About Drug Abuse
हनी सिंह, शाहरुख खान और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

ये तुम्हें बर्बाद कर देगा
हनी सिंह ने कहा, ‘मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को किसी भी चीज के लिए दोष नहीं देना चाहता। मुझे बहुत कम उम्र में दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने और उनकी जिंदगी को करीब से देखने का मौका मिला।

शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार- ये सभी बहुत ही सरल लोग हैं, इनमें कोई अंधेरा नहीं है… वे मुझे देखते थे और कहते थे कि जो मैं कर रहा हूं, उससे दूर रहूं, क्योंकि वह गलत है। खासकर शाहरुख खान और अक्षय कुमार। शाहरुख खान ने मुझसे कई बार कहा, ‘ये तुम्हें खराब कर देगा, खत्म कर देगा और बर्बाद कर देगा।’ 

ये भी पढ़ें- क्या पूरी तरह गंजे हैं हनी सिंह? सिंगर ने किया बड़ा खुलासा; सुनकर हैरान रह गए लोग; दवाइयों का हुआ गहरा असर

Shahrukh Khan And Akshay Kumar Warned Honey Singh About Drug Abuse
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
हनी सिंह के बारे में 
बता दें कि यो यो हनी सिंह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और ट्रेंड-सेटिंग रैपर्स और सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने ब्लू आइज, ब्राउन रंग, धीरे धीरे से मेरी जिंदगी, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट और लव डोज जैसे पॉपुलर गाने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed